Advertisement

IND vs ENG 2nd T20: चेन्नई में होगी मोहम्मद शमी? सूर्यकुमार यादव टीम में करेंगे बड़े बदलाव; देखें संभावित प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG 2nd T20: दूसरे टी20 के लिए इंग्लैड टीम ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. वहीं चेन्नई में मोहम्मद शमी की वापसी हो सकती है.

Latest News
IND vs ENG 2nd T20: चेन्नई में होगी मोहम्मद शमी? सूर्यकुमार यादव टीम में करेंगे बड़े बदलाव; देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 25 जनवरी को चेन्नई में खेला जाएगा. पहले टी20 में टीम इंडिया ने दमदार जीत दर्ज की थी. अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी के बदौलत टीम इंडिया ने 133 रनों के टारगेट को महज 12.5 ओवरों में चेज कर दिया था. वहीं अब सूर्यकुमार यादव की टीम एमए चिदंबरम स्टेडिम भी फतह करना चाहेगी. पहले टी20 में मोहम्मद शमी की जगह नहीं मिली थी, जिसके बाद काफी फैंस हैरान भी थे. लेकिन अब शमी की वापसी हो सकती है. कप्तान सूर्या टीम में बड़े बदलाव कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि दूसरे टी20 में प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

टीम इंडिया का बड़ा झटका

आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों में 232.35 के स्ट्राइक रट से 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 79 रन बनाए थे. वहीं अब अभिषेक शर्मा की लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, नेट में प्रैक्टिस करने के दौरान उनटा टखना मुड़ गया है. अब तक उनके खेलने पर भी संदेह है. लेकिन अगर उन्हें बाहर बैठना पड़ा, तो टीम के लिए भारी नुकसान होगा. 

शमी की वापसी तय

मोहम्मद शमी ने एक साल से भी ज्यादा वक्त बाद टीम इंडिया में वापसी की है. वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से शमी टीम के लिए नहीं खेले हैं. ऐसे में जब उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टीम में चुना गया था. तो फैंस काफी खुश नजर आ रहे थे. लकिन पहले टी20 में जगह नहीं मिलने पर फैंस काफी निराश भी थे. हालांकि अब कप्तान सूर्या शमी की वापसी करवा सकते हैं. नीतीश कुमार रेड्डी की जगह शमी की टीम में एंट्री हो सकती है. 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

बेन डकेट, फिल साल्ट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कोर्स,  जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और मार्क वुड.

12वां प्लेयर- जेमी स्मिथ.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng: इंग्लैंड के गेंदबाजों की नींद उड़ाने वाले को लगी चोट, टीम इंडिया को तगड़ा झटका

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement