Advertisement

क्रिकेट प्रेमियों के लिए 25 जनवरी बनेगा खास, आज भारत-पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के मैच; एक दिन में 3 बड़े मुकाबले

International Matches on 25 January: भारत और इंग्लैंड ही नहीं बल्कि पाकिस्तान भी एक्शन में नजर आएगी. शनिवार 25 जनवरी को कुल 3 बडे़ मैच खेले जाएंगे.

Latest News
क्रिकेट प्रेमियों के लिए 25 जनवरी बनेगा खास, आज भारत-पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के मैच; एक दिन में 3 बड़े मुकाबले

india vs england

Add DNA as a Preferred Source

क्रिकेट फैंस के लिए आज यानी शनिवार 25 जनवरी काफी खास दिन होने वाला है. क्योंकि आज एक या दो नहीं बल्कि तीन बड़े मुकाबले खेले जाने हैं. ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है, जब एक ही दिन में दो या उससे अधिक बड़े मैच खेले जाने होते है. लेकिन इस बार ऐसा मुमकिन होने जा रहा है. भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 आज शाम 7 बजे से चेन्नई में खेला जाएगा. इसके अलावा पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की भिड़ंत होनी है. आइए जानते हैं कि आज कौनसे मुकाबले खेले जाएंगे. 

भारत बनाम इंग्लैंड

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार 25 जनवरी को खेला जाएगा. इस मैच के लिए 6.30 बजे टॉस होगा और 7 बजे से मुकाबला खेला जाएगा. पहली टी20 टीम इंडिया ने 7 विकेट से अपने नाम किया था. 

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका दूसरा मुकाबला शनिवार 25 जनवरी को खेला जाएगा. पहला मैच पाकिस्तान ने अपने नाम किया था. वहीं अब टीम दूसरे मैच जीतकर वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करना चाहेगी. 

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच टी20 मुकाबला खेला जाना है.  ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच तीसरा टी20 आज एडिलेड में खेला जाएगा. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया था. वहीं टी20 सीरीज के शुरुआती 2 मैच भी जीत लिए हैं.

यह भी पढ़ें- MS Dhoni पर लगे गंभीर आरोप, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने टीम इंडिया के खोले बड़े राज; जानें पूरा मामला

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement