Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, पंजा लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

India vs Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ मोहम्मद शमी ने पंजा खोलकर इतिहास रच दिया है और कई महारिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं.

Latest News
IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, पंजा लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मोहम्मद शमी 

Add DNA as a Preferred Source

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार 20 फरवरी को खेला जा रहा है. इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 50 ओवरों में 228 रन बनाए हैं. वहीं टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इस मैच में काफी घातक गेंदबाजी की है और बांग्लादेशी बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है. शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मैच में 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. आइए जानते हैं कि शमी ने कितने रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. 

चैंपियंस ट्रॉफी में रचा इतिहास

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में अब तक सिर्फ एक भारतीय गेंदबाज ने 5 विकेट अपने नाम किया था. दरअसल, रवींद्र जडेजा इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में पंजा खोला था. वहीं अब मोहम्मद शमी ने भी पंजा खोल दिया है और ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. 

  • 5/36 रवींद्र जड़ेजा बनाम वेस्टइंडीज, द ओवल 2013
  • 5/53 मोहम्मद शमी बनाम बांग्लादेश, दुबई 2025*

इस महारिकॉर्ड को किया अपने नाम

मोहम्मद शमी बांग्लादेश के खिलाफ अपना 104वां मुकाबला खेल रहे हैं. इस मैच में शमी ने 5 विकेट लेकर 200 विकेट भी अपने नाम कर लिया है.  वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने के मामले में शमी दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले मिचेल स्टार्क हैं, उन्होंने 102 मैचों में ये कारनामा किया था. वहीं अब शमी 104 मैचों में 200 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर आ गए हैं. 

  • 102 मिशेल स्टार्क
  • 104 मोहम्मद शमी
  • 104 सकलैन मुश्ताक
  • 107 ट्रेंट बोल्ट
  • 112 ब्रेट ली
  • 117 एलन डोनाल्ड

200 विकेट लेने वाले 8वें भारतीय गेंदबाज

  • अनिल कुंबले 337
  • जवागल श्रीनाथ 315
  • अजित अगरकर 288 
  • जहीर खान 282
  • हरभजन सिंह 269
  • कपिल देव 253
  • रवींद्र जडेजा 226
  • मोहम्मद शमी 200

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement