Advertisement

IND vs BAN 2nd Test: कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश के 'सुपर फैन' की हुई पिटाई, पुलिस ने पहुंचाया हॉस्पिटल-Video

IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के दौरान एक हैरान कर देने वाला मामले सामने आया है. दरअसल, कानपुर में बांग्लादेशी सुपर फैन की पिटाई हो गई है.

Latest News
IND vs BAN 2nd Test: कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश के 'सुपर फैन' की हुई पिटाई, पुलिस ने पहुंचाया हॉस्पिटल-Video

IND vs BAN 2nd Test 

Add DNA as a Preferred Source

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरी टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला जा रहा है. इस दौरान एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सुपर फैन टाइगर रॉबी की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी है. हालांकि सुपर फैन को पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचा दिया है. वहीं सुपर फैन की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है.

फैंस के बीच हुई भिड़ंत

आपको बता दें कि कानपुर के ग्रीन पार्क में भारत और बांग्लादेश के फैंस के बीच झड़प हो गई. इस झड़प में बांग्लादेश के सुपर फैन टाइगर रॉबी घायल हो गए हैं. हालांकि पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया है. सुपर फैन का कहना है कि लंच ब्रेक के दौरान ये घटना हुई है. हालांकि टाइगर रॉबी अक्सर बांग्लादेश को सपोर्ट करने दुनियाभर के स्टेडियम में जाते रहते हैं. सुपर फैन के पूरी बॉडी पर टाइगर का प्रिंट होता है और वो इसी लुक के लिए जाने भी जाते हैं. 

सुपर फैन ने कही ये बात

बांग्लादेशी सुपर फैन ने इस घटना को लेकर कहा, उन्होंने मेरे पेट और पीठ के निचले हिस्सों पर मारा है, जिस वजह से मैं सांस तक नहीं ले पा रहा था. हालांकि पुलिस ने रॉबी के आरोपों का खंडन किया है. वहीं अब पुलिस रॉबी के आरोपों की आगे की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज देखगी. उसके बाद ही इस लेकर खुलासा होगा. 


यह भी पढ़ें- IPL 2025: संन्यास लेने के कुछ घंटों बाद Dwayne Bravo की वापसी, IPL में KKR से जुड़े


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement