Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Ind Vs Aus Test: विस्फोटक फॉर्म में चल रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने भारत रवाना होने से पहले हिंदी में ट्वीट कर दी चेतावनी 

Usman Khawaja Tweet: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही उस्मान ख्वाजा चर्चा में है. फॉर्म और वीजा विवाद नहीं वजह कुछ और है.

Ind Vs Aus Test: विस्फोटक फॉर्म में चल रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने भारत रवाना होने से पहले हिंदी में  ट्वीट कर दी चेतावनी 

Usman Khawaja Aus Vs Ind Test Series

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट स्पेशलिस्ट खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा इस वक्त बेहतरीन फॉर्म में हैं. भारत रवाना होने से पहले वीजा विवाद की वजह से वह टीम के साथ उड़ान नहीं भर सके. हालांकि अब यह विवाद खत्म हो गया है और वह भारत के लिए रवाना हो चुके हैं. सीरीज (Aus Vs Ind Test Series) से पहले उन्होंने हिंदी में ट्वीट कर टीम इंडिया को चेतावनी दी है. 

हिंदी में ट्वीट कर टीम इंडिया को दी ख्वाजा ने चेतावनी 
उस्मान ख्वाजा ने एक सेल्फी के साथ ट्वीट का कैप्शन दिया है, 'इंडिया मैं आ रहा हूं.' ख्वाजा पिछले कुछ वक्त से बेहतरीन फॉर्म में हैं और उन्होंने बिग बैश लीग में भी शानदार प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया के लिए वह कठिन चुनौती साबित हो सकती हैं. 

ख्वाजा के हिंदी में किए ट्वीट की काफी चर्चा हो रही है. यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पाकिस्तानी मूल का है और थोड़ी-बहुत उर्दू और हिंदी आसानी से समझ लेते हैं. हालांकि उनका परिवार काफी समय पहले ही ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गया था. 

यह भी पढ़ें: 'मैं उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा पर आपने मुझमें विश्वास जगाया' 100 मारने पर भी Shubman Gill, पढ़ें किसके लिए कही ये गहरी बात

9 फरवरी से शुरू होगा पहला टेस्ट 
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज की शुरुआत 9 फरवरी को होगी. पहला टेस्ट नागपुर में होगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का क्रेज हमेशा दर्शकों में रहा है. इस सीरीज में जीत के साथ टीम इंडिया के पास टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंचने का मौका है. साथ ही, भारत के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने का भी मौका है. टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में 3 साल से कोई शतक नहीं निकला है और फैंस उन्हें टेस्ट में पुरानी फॉर्म में देखने के लिए बेचैन हैं. 

यह भी पढ़ें: ‘धोनी गए अब जिम्मेदारी मेरे पर है’, माही के साथ किस बात पर अपनी तुलना कर रहे हार्दिक पंड्या?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement