Advertisement

Team India Holi Celebration: अहमदाबाद में रोहित-विराट ने जमकर खेली रंग, वीडियो में देखें टीम की मस्ती

Rohit Sharma KL Rahul Holi: अहमदाबाद के होटल में टीम इंडिया के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने जमकर होली मनाई. बीसीसीआई ने वीडियो शेयर किया है. 

Team India Holi Celebration: अहमदाबाद में रोहित-विराट ने जमकर खेली रंग, वीडियो में देखें टीम की मस्ती

Team India Holi Celebration Ind Vs Aus 2023

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज (Ind Vs Aus Test) के चौथे और आखिरी मुकाबले के लिए भारतीय टीम अहमदाबाद में हैं. गुरुवार से शुरू होने वाले टेस्ट से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर होली खेली. कप्तान रोहित शर्मा ने सभी खिलाड़ियों के साथ जमकर होली सेलिब्रेट किया. उन्होंने सपोर्ट स्टाफ को भी खूब रंग लगाया. बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के त्योहार मनाने का वीडियो शेयर किया है. 

Rohit Sharma ने लगाया सबको रंग 
वीडियो में दिख रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश हैं और उन्होंने सबके साथ खूब होली खेली. उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को भी रंग लगाया. वीडियो में दिख रहा है कि ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव भी जमकर मस्ती कर रहे हैं. विराट कोहली को कप्तान ने रंग लगाया.

यह भी पढें: Holi 2023 के दिन इस खिलाड़ी के घर आई दोहरी खुशी, 13 दिन पहले मिला था जिंदगी का सबसे बड़ा सदमा  

बस में हुई जोरदार मस्ती 
सभी खिलाड़ियों ने सपोर्ट स्टाफ के साथ भी त्योहार मनाया. इसके अलावा उन्होंने सुरक्षाकर्मियों और होटल स्टाफ को भी होली की शुभकामनाएं दीं. खिलाड़ियों ने बस के अंदर भी खूब धूम-धड़ाका किया. वीडियो में रवींद्र जडेजा रंग से सरोबार नजर आ रहे हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

यह भी पढें: Virat Kohli की फॉर्म पर रिकी पॉन्टिंग ने दिया दिल जीतने वाला बयान, 'उनको किसी से सीखने की जरूरत नहीं'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement