स्पोर्ट्स
Rohit Sharma Angry On Kuldeep Yadav: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे के दौरान कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर गुस्सा हो गए. उनका वीडियो वायरल है.
डीएनए हिंदी: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच (Ind Vs Aus ODI) चेन्नई में चल रहे तीसरे वनडे में कप्तान रोहित शर्मा के नाराज होने का वीडियो सामने आया है. डीआरएस को लेकर वह कुलदीप यादव पर गुस्सा होते दिख रहे हैं. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. कुछ फैंस मैदान पर खिलाड़ियों को सबके सामने डांटने की वजह से रोहित शर्मा की आलोचना भी कर रहे हैं.
एश्टन एगर के विकेट को लेकर हुए गुस्सा
ऑस्ट्रेलिया की पारी के 39वें ओवर में कुलदीप गेंदबाजी कर रहे थे. उन्होंने इस ओवर में एक बेहतरीन गेंद पर एलेक्स कैरी को आउट किया था और आखिरी गेंद एस्टन एगर के पैड पर जा लगी थी. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि डीआरएस लेने की बात पर रोहित शर्मा सहमत नहीं थे और जब फैसला बल्लेबाज के पक्ष में आया तो वह नाराज हुए थे. हालांकि पहले वह हंसते हुए कुछ बात करते दिख रहे हैं.
Oh god! What a great character Rohit Sharma ❤️😭😂 .pic.twitter.com/KfSZZYtD90
— Vishal. (@SPORTYVISHAL) March 22, 2023
यह भी पढ़ें: Ind Vs Aus: कुलदीप यादव की फिरकी पर मुंह ताकते रह गए एलेक्स कैरी, वीडियो देखें जादुई बॉल स्टंप में यूं घुसी
मैच में कुलदीप यादव ने की शानदार गेंदबाजी
इस मैच में कुलदीप यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 3 विकेट झटके. 10 ओवर के स्पैल में उन्होंने 56 रन ही खर्च किए और किफायती भी रहे. एलेक्स कैरी को जिस गेंद पर उन्होंने आउट किया उसकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है.
यह भी पढे़ं: Ind Vs Aus: हार्दिक पंड्या के ट्रिपल अटैक से ऑस्ट्रेलिया पस्त, ट्विटर पर लोग बोले 'दिल खुश कर दिया'
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.