Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND vs AUS: गाबा टेस्ट के बाद रविचंद्रन अश्विन ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

IND vs AUS: गाबा टेस्ट के बाद आर अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है.

Latest News
IND vs AUS: गाबा टेस्ट के बाद रविचंद्रन अश्विन ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

IND vs AUS 3rd Test- R Ashwin

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के तीसरे मुकाबले के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था, जो ड्रॉ पर खत्म हुआ है. हालांकि मैच खत्म होते ही आर अश्विन ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज में अश्विन को सिर्फ एडिलेड टेस्ट में खेलने का मौका मिला था. गाबा टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा को मौका दिया गया था. 

बीसीसीआई ने दी जानकारी

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया के अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर आर अश्विन के रिटायरमेंट की जानकारी दी है. इतना ही नहीं बोर्ड ने देश के लिए दमदार प्रदर्शन करने के लिए अश्विन को धन्यवाद भी कहा है. आर अश्विन ने अपनी गेंद के अलावा बल्ले से भी अपना दमखम दिखाया है. हालांकि अश्विन टीम इंडिया के लिए कई मौकों पर मैच विनर खिलाड़ी साबित हुए है. अश्विन ने अपने करियर का आखिरी मुकाबला पिंक बॉल टेस्ट एडिलेड में खेला था. 

भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

आर अश्विन ने भारत के लिए खेलते हुए टेस्ट में कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कुल 537 विकेट चटकाए हैं. अश्विन भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं. उनसे पहले अनिल कुंबले 619 विकेट के साथ पहले स्थान पर है. हालांकि एक्टिव प्लेयर लिस्ट में अश्विन के बाद रविंद्र जडेजा है, जिनके 319 विकेट हैं. हालांकि अब अश्विन का रिकॉर्ड जल्द नहीं टूटगा. 

ऐसा रहा आर अश्विन का करियर

आर अश्विन ने टीम इंडिया के लिए 106 टेस्ट मैचों की 200 पारियों में 537 विकेट चटकाए हैं. वहीं 151 पारियों में 3503 रन बनाए हैं और साथ ही 6 शतक भी जड़े हैं. अश्विन ने टेस्ट में कुल 37 बार पंजा खोला है और कुल 907 मेडन ओवर फेंके हैं. वहीं अश्विन ने वनडे में 116 मैचों की 114 पारियों में 156 विकेट झटके हैं और 63 पारियों में 707 रन बनाए हैं. इसके अलावा टी20 में अश्विन ने 65 मैचों में 72 विकेट चटकाए हैं.

यह भी पढ़ें- बारिश के कारण ड्रॉ पर खत्म हुआ गाबा टेस्ट, सीरीज में 1-1 की बराबरी पर भारत-ऑस्ट्रेलिया

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement