Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Ind Vs Aus: केएल राहुल-सूर्या ने ऑस्ट्रेलियाई बॉलरों को दम भर कूटा, जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक 

Ind Vs Aus KL Rahul 50: टी-20 वर्ल्ड कप के प्रैक्टिस मैच में केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों की जमकर खबर ली है. 27 गेंदों में हाफ सेंचुरी लगाया है.

Ind Vs Aus: केएल राहुल-सूर्या ने ऑस्ट्रेलियाई बॉलरों को दम भर कूटा, जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक 

ind vs aus kl rahul 50 run

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल ने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया है. एशिया कप में संघर्ष करते दिखे राहुल (KL Rahul) अच्छी लय में नजर आ रहे हैं और उन्होंने स्टार्क, पैट कमिंस से लेकर मार्कस स्टॉइनिस तक की खूब पिटाई की है. इस मैच में प्रदर्शन की वजह से सोशल मीडिया पर भी छा गए हैं. राहुल के साथ ही इस मैच में सूर्यकुमार यादव भी अच्छी लय में दिखे और उन्होंने भी अर्धशतक लगाया है. 

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की ली राहुल ने खूब खबर 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले प्रैक्टिस मैच में केएल राहुल ने उतरते ही आक्रामक शुरुआत की और तेजी से रन बनाते दिखे. उन्होंने मिशेल स्टार्क को पहले ही ओवर में जो चौका जड़ा और उसके बाद उन्होंने जमकर चौके-छक्के लगाए. केन रिचर्डसन और पैट कमिंस को भी जमकर धोया. केएल राहुल ने 27 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की और इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए थे. राहुल ने अपनी पारी में 33 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के उड़ाते हुए 57 रन की पारी खेली है. 

यह भी पढ़ें: Pak के साथ मैच के लिए ICC की प्लेइंग 11 में राहुल, सूर्या तो हैं लेकिन तूफानी बल्लेबाज को नहीं मिली जगह

सूर्यकुमार यदाव ने भी जड़े 50 रन 
केएल राहुल के बाद सूर्यकुमार यादव भी अच्छी लय में दिखे और इस मैच में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया है. सूर्या ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन केन रिचर्डसन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए थे.  सूर्यकुमार यादव ने इस पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगाया. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कोई और खिलाड़ी बड़ा स्कोर नहीं बना सका और भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए हैं. 

यह भी पढ़ें: नेट प्रैक्टिस में मोहम्मद शमी ने बरपाया कहर, पाकिस्तान हो जाए अब सावधान!

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement