स्पोर्ट्स
आईसीसी ने ट्रेविस हेड और मोहम्मद सिराज के बीच विवाद के चलते दोनों पर जुर्माना ठोक दिया है, जिसके बाद पूर्व भारतीय दिग्गज को ये रास नहीं आया है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. 5 मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 1-1 से बराबरी कर ली है. इस मैच में मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली है. वहीं अब आईसीसी ने सिराज और हेड दोनों पर जुर्माना ठोक दिया है. हेड को क्लीन बोल्ड करने के बाद सिराज ने उन्हें सैंड ऑफ किया और फिर दोनों के बीच कुछ कहासुनी भी हुई. वहीं सिराज पर जुर्माना लगने के बाद अब पूर्व भारतीय दिग्गज हरभजन सिंह ने आईसीसी को लताड़ा है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.
भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर ने सिराज पर जुर्माना लगने के बाद कहा, "मुझे लगता है कि आईसीसी खिलाड़ियों पर थोड़ा सख्त है. ये सब चीजें मैदान पर होती रहती हैं. जो हुआ उसे भूल जाना चाहिए और आप आगे बढ़ जाएं. हालांकि खिलाड़ियों ने सुलह भी कर ली है और एक-दूसरे से बातचीत भी करने लगे हैं." बता दें कि भज्जी को सिराज पर जुर्माना लगना रास नहीं आया है.
उन्होंने आगे कहा, "वैसे भी आईसीसी ने आईसीसी होने का नाते प्लेयर्स पर जुर्माना ठोक दिया है. लेकिन तलो इसे एक तरफ रखते हैं और आगे बढ़ते हैं. अब टीम को ब्रिस्बेन में मैच खेलना है. अब बहुत हो गया. अब इन सभी विवादों को छोड़कर क्रिकेट पर फोकस करते हैं." भज्जी का कहना है कि अब आईसीसी ने जुर्माना तो लगा दिया है, लेकिन इसे अब सोचना नहीं है. बल्कि जिन लोगों को की वजह से लगा है. यानी ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में हराकर बदला लेना चाहिए.
सिराज-हेड की हुई थी भिड़ंत
एडिलेड टेस्ट में ट्रेविस हेड ने 141 गेंदों में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 140 रनों की पारी खेली थी. हालांकि 140 रनों पर सिराज ने हेड को क्लीन बोल्ड आउट कर दिया. हालांकि सिराज का गुस्सा इसलिए था क्योंकि आउट करने से एक गेंद पहले हेड ने उनपर छक्का लगाया था. वहीं सिराज ने बताया कि हेड ने पहले कुछ बोला और गाली थी, जिसके बाद मैंने उन्हें सैंड ऑफ दिया. उन्होंने ये भी बताया है कि बतौर गेंदबाज वो सिर्फ विकेट पर सिलेब्रेशन कर रहे थे.
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की खत्म नहीं हो रही 'नौटंकी', Champions Trophy से पहले ICC के सामने फिर रखी शर्त
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.