Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Ind Vs Aus 1ST ODI: बिना सब्सक्रिप्शन के भी मैच का ले सकते हैं लुत्फ, कब-कहां जैसे सारे सवालों के जवाब जानें यहां 

Ind Vs Aus Free Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मैच का लुत्फ फ्री में ले सकते हैं. बिना सब्सक्रिप्शन के मैच कहां देख पाएंगे जानें.

Ind Vs Aus 1ST ODI: बिना सब्सक्रिप्शन के भी मैच का ले सकते हैं लुत्फ, कब-कहां जैसे सारे सवालों के जवाब जानें यहां 

Ind Vs Aus Free Live Streaming

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज (Ind Vs Aus ODI) का पहला मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा. मुंबई के वानखेड़े में होने वाले इस मैच के लिए फैंस के बीच काफी उत्सुकता है. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में मात दी है और अब वनडे में दो दो हाथ करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. भारत में अगर आप इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में देखना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है. जानें कब और कैसे बिना सब्सक्रिप्शन के पैसे खर्च किए आप लाइव प्रसारण का लुत्फ ले सकते हैं.

Ind VS Aus Live Streaming
भारत और ऑस्ट्रेलिया (Ind Vs Aus ODI) के बीच वनडे सीरीज के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. स्टार स्पोर्ट्स के अलगःअलग चैनल पर हिंदी, अंग्रेजी समेत अन्य भारतीय भाषाओं में मैच का प्रसारण किया जाएगा. यहां लाइव कमेंट्री के साथ आप मैच का लुत्फ ले सकते हैं. इसके अलावा डिज्नी+हॉटस्टार पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. अगर आपके पास सब्सक्रिप्शन है तो आप मोबाइल या लैपटॉप पर भी मैच का लुत्फ ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Ind Vs Aus 1ST ODI: वानखेड़े में हार्दिक पंड्या कर सकते हैं धोनी की बराबरी, जानें इस ग्राउंड से जुड़े रिकॉर्ड

DD Sports पर होगा मैच का प्रसारण
हालांकि अगर आप फ्री में मैच का मजा लेना चाहते हैं तो भी निराश होने की जरूरत नहीं है. वनडे मैच का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी देखा जा सकता है. इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन के पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा और टॉस आधा घंटा पहले होगा.

यह भी पढ़ें: Ind Vs Aus: वानखेड़े में विराट-हार्दिक छुड़ाएंगे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का बुखार, जानें कैसी है ग्राउंड की पिच  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement