Advertisement

New Year 2025: ऑस्ट्रेलिया की गलियों में विराट कोहली ने वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ सेलिब्रेट किया नया साल, वीडियो हुआ वायरल

New Year 2025: विराट कोहली ने वाइफ अनुष्का शर्मा संग सिडनी की गलियों में नए साल का जश्न मनाया है, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Latest News
New Year 2025: ऑस्ट्रेलिया की गलियों में विराट कोहली ने वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ सेलिब्रेट किया नया साल, वीडियो हुआ वायरल

India vs Australia- विराट कोहली अनुष्का शर्मा

Add DNA as a Preferred Source

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा, जिसके लिए टीम इंडिया सिडनी पहुंच चुकी है. वहीं खिलाड़ी सिडनी में नया साल भी मना रहे हैं. हालांकि विराट कोहली ने सिडनी की गलियों में वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ नया साल मनाया है. विराट और अनुष्का के अलावा देवदत्त पडिक्कल भी वीडियो में नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर विराट का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

सिडनी की गलियों में मनाया नया साल

विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो 31 दिसंबर की रात का है. दरअसल, विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का संग सिडनी की गलियों में नए साल को सेलिब्रेट किया है. वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि विराट कोहली ने ब्लैक शर्ट और पैंट पहनी है. वहीं अनुष्का ने भी ब्लैक लॉग टॉप पहना हुआ है. विराट और अनुष्ता के अलावा वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल भी नजर आ रहे हैं. 

इस सीरीज में कई बार एक साथ देखे जा चुके हैं विराट-अनुष्का

आपको बता दें कि इस सीरीज में ऐसा पहली बार नहीं है कि जब विराट कोहली और  अनुष्का शर्मा ऑस्ट्रेलिया की गलियों में देखे गए हैं. इससे पहले वो पर्थ टेस्ट में अनुष्का के साथ स्ट्रीट वॉक पर निकले थे, जिसका फोटो खूब वायरल हुआ था. उसके बाद विराट और अनुष्का मेलबर्न की गलियों में घूमते हुए नजर आए थे. वहीं अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की गलियों में नए साल का जश्न मनाया है. 

यह भी पढ़ें- सिडनी में लाल गेंद से खेला जाएगा पिंक टेस्ट, पूरा मैदान हो जाएगा गुलाबी; जानें क्या है पूरा मामला

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement