Advertisement

IND vs AUS: Jasprit Bumrah पर लगा बॉल टेम्परिंग का आरोप? गेंदबाज के जूते से क्या गिरा, देखें वीडियो

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट के दौरान जसप्रीत बुमराह पर बॉल टेम्परिंग का आरोप लग रहा है.

Latest News
IND vs AUS: Jasprit Bumrah पर लगा बॉल टेम्परिंग का आरोप? गेंदबाज के जूते से क्या गिरा, देखें वीडियो

IND vs AUS 5h Test

Add DNA as a Preferred Source

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में 162 रनों का लक्ष्य दिया है. लेकिन इस बीच टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगाया गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें बुमराह के जूते से कुछ गिरते हुए नजर आया है. वहीं बुमराह सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के दौरान मैदान से बाहर चले गए थे और फिर उन्हें स्कैन के लिए भेजा गया था. उसके बाद से वो गेंदबाजी करने मैदान पर नहीं आए हैं. हालांकि वो बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे थे. 

बुमराह पर लगा बॉल टेम्परिंग का आरोप?

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगा है. दरअसल, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने एक वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बुमराह के जूते से सेंडपेपर गिरा है. हालांकि इस मामले को लेकर अभी तक किसी भी तरह की कोई आधिराकि पुष्टि नहीं हुई है और न ही कोई प्रतिक्रिया सामने आई है. 

बेहद सख्त है आईसीसी के नियम

क्रिकेट में बॉल टेम्परिंग काफी बड़ा अपराध माना जाता है. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर बॉल टेम्परिंग के आरोप में सजा काट चुके हैं. आईसीसी इस मामले में काफी सख्त है और कड़ी सजा सुनाती है. इन दोनों पर दोषी पाए जाने के बाद कुछ वक्त के लिए बैन भी कर दिए गए थे. 

बुमराह हुए चोटिल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें टेस्ट जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए हैं. दरअसल, बुमराह को दूसरे दिन के खेल के दौरान मैदान से बाहर जाना पड़ा था. उसके बाद उन्हें स्कैन करवाने के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया था. बुमराह ने कुछ समय के बाद वापसी भी कर ली थी. लेकिन वो अभी तक गेंदबाजी करने नहीं आए. हालांकि जब बल्लेबाजी करने का मौका पड़ा, तो वो मैदान पर आए. लेकिन गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं, जिससे टीम इंडिया को बड़ा नुकसान हो रहा है. बुमराह की पीठ में ऐंठन है.

यह भी पढ़ें- तीसरे दिन पहला सेशन का खेल खत्म, प्रसिद्ध कृष्णा ने चटकाए 3 विकेट; भारत को खली बुमराह की कमी

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement