Advertisement

IND vs AUS 5th Test: सिडनी टेस्ट में बढ़ी भारत की मुश्किल, Jasprit Bumrah चोटिल होकर मैदान से बाहर

IND vs AUS 5th Test: जसप्रीत बुमराह सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के दौरान मैदान से बाहर चले गए हैं. उन्हें गाड़ी से बाहर जाते हुए देखा गया है.

Latest News
IND vs AUS 5th Test: सिडनी टेस्ट में बढ़ी भारत की मुश्किल, Jasprit Bumrah चोटिल होकर मैदान से बाहर

IND vs AUS 5th Test Day 2-Jasprit Bumrah

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दूसरे सेशन के दौरान मैदान से बाहर चले गए हैं. दरअसल, सिडनी टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा को बाहर किया गया है और उनकी जगह बुमराह कप्तान कर रहे हैं. टीम इंडिया ने शानदार वापसी की है, जिसमें बुमराह ने दो विकेट चटकाए हैं. हालांकि बुमराह के मैदान के बाहर जाने से टीम प खतरा मंडराने लगा है. बुमराह के गाड़ी में बाहर जाते हुए देखा गया है, जिसके बाद ऐसा कहा जा रहा है कि वो स्कैन के लिए बाहर गए हैं. लेकिन इसपर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

मैदान से बाहर गए बुमराह

सिडनी टेस्ट के कप्तान जसप्रीत बुमराह को दूसरे सेशन के खेल के दौरान मैदान से बाहर जाना पड़ा है. दरअसल, सिडनी टेस्ट में इससे पहले भी बुमराह मैदान के बाहर गए थे. लेकिन इस बार उन्हें स्टेडियम के ही बाहर जाना पड़ा है. हालांकि बुमराह को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है. लेकिन ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि बुमराह स्कैन के लिए स्टेडियम से बाहर गए हैं. 

बुमराह की जगह विराट कर रहे हैं कप्तानी

रोहित शर्मा ने सिडनी टेस्ट से हटने का फैसला लिया था. क्योंकि वो एक खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. उनकी गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह को कप्तानी का जिम्मा मिला था. हालांकि अब बुमराह भी चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए हैं. ऐसा कहा जा रहा है बुमराह स्कैन के लिए बाहर गए हैं. ऐसे में अब बुमराह की जगह विराट कोहली कप्तानी कर रहे हैं. विराट की कप्तानी में भारतीय गेंदबाजों ने मैच में दोबारा वापसी कर ली है. 

बुमराह ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट

आपको बता दें कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. उन्होंने अब तक कुल 32 विकेट अपने नाम किए हैं. हालांकि अब देखना ये है कि बुमराह की चोट कैसी है. भारतीय फैंस दुआ कर रहे होंगे कि बुमराह की चोट गंभीर न हो और वो मैदान पर वापसी कर लें. 

यह भी पढ़ें- Rohit Sharma ने अपने संन्यास को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया कब लेंगे रिटायरमेंट

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement