Advertisement

IND vs AUS 4th Test: 5वें दिन का पहला सेशन खत्म, रोहित-राहुल और विराट फिर फ्लॉप, जीत से 7 विकेट दूर ऑस्ट्रेलिया

IND vs AUS 4th Test Day 5: 5वें दिन का पहला सेशन का खेल खत्म हो गया है. टीम इंडिया ने इस दौरान कुल 3 विकेट गंवाए हैं. विराट-रोहित फिर फ्लॉप हो गए हैं.

Latest News
IND vs AUS 4th Test: 5वें दिन का पहला सेशन खत्म, रोहित-राहुल और विराट फिर फ्लॉप, जीत से 7 विकेट दूर ऑस्ट्रेलिया

IND vs AUS 4th test day 5

Add DNA as a Preferred Source

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबले का 5वां दिन का खेल खेला जा रहा है. वहीं 5वें दिन के खेल का पहला सेशन पूरा हो गया है. इस दौरान भारतीय टीम ने रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली के रूप में तीन विकेट गंवा दिया है. टीम को जीत के लिए अब 307 रन चाहिए. वहीं ऑस्ट्रेलिया जीत से 7 विकेट दूर है. ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और जीत के करीब बढ़ रही है. पहला सेशन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है. 

फिर फ्लॉप हुआ टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर

टीम इंडिया को जीत के लिए मेलबर्न टेस्ट में 340 रनों की जरूरत थी. यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा शुरुआत में अच्छे लग रहे थे. लेकिन फिर रोहित शर्मा 9 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद उसी ओवर में केएल राहुल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. उसके बाद विराट कोहली और जायसवाल के बीच अच्छी साझेदारी की जरूरत थी और दोनों अच्छे भी नजर आ रहे थे. लेकिन फिर विराट कोहली ऑफ स्टंप की गेंद को कवर ड्राइव मारने की कोशिश की और वो स्लिप पर कैच हो गए. टीम इंडिया का टॉप-ऑर्डर फिर फ्लॉप हो गया है. 

पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा पहला सेशन

मेलबर्न टेस्ट के 5वें दिन के खेल के पहला सेशन खत्म हो गया है, जो ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत के 33 के स्कोर पर 3 विकेट चटका दिए हैं. कप्तान पैट कमिंस ने 2 विकेट और मिचेल स्टार्क ने 1 विकेट लिया है. टीम इंडिया का स्कोर 33/3 (26.1). हालांकि अब टीम को जायसवाल और नीचने क्रम के बल्लेबाजों से उम्मीदें होंगी.

यह भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका बनी फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम, जानें कब, और कहां खेला जाएगा WTC Final?

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement