Advertisement

IND vs AUS 4th Test: चौथे दिन दूसरे सेशन का खेल खत्म, बुमराह-सिराज की घातक गेंदबाजी; ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 135/6

IND vs AUS 4th Test: चौथे दिन का दूसरा सेशन का खेल खत्म हो गया है. ये सेशन पूरी तरह टीम इंडिया के नाम रहा है. बुमराह और सिराज ने लगातार विकेट चटकाए हैं.

Latest News
IND vs AUS 4th Test: चौथे दिन दूसरे सेशन का खेल खत्म, बुमराह-सिराज की घातक गेंदबाजी; ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 135/6

IND vs AUS 4th Test Day 2nd Session

Add DNA as a Preferred Source

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है. बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसंबर से खेला जा रहा है और आज यानी 29 दिसंबर को चौथे दिन का खेल खेला जा रहा है. हालांकि पहले और दूसरे दिन टीम इंडिया मुकाबले में पिछड़ी हुई थी. लेकिन फिर नीतीश कुमार रेड्डी के शतक से टीम ने वापसी की और फिर दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. जसप्रीत बुमराह ने दूसरे सेशन में एक ओवर में दो विकेट चटकाए. 

टीम इंडिया के नाम रहा दूसरा सेशन

बॉक्सिंग डे टेस्ट के चौथे दिन दूसरे सेशन का खेल पूरी तरह टीम इंडिया के नाम रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेशन में कुल 4 विकेट गंवाए हैं. टीम ने स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श और एलेक्स कैरी के रूप में विकेट गिराए हैं. हालांकि 46 रनों के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल ने मार्नस लाबुशेन का एक आसान कैच छोड़ दिया. वहीं अब लाबुशेन 65 और पैट कमिंस 21 रनों पर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर टी ब्रेक तक 135-6.

एक ओवर में चटकाए दो विकेट

जसप्रीत बुमराह ने इस सीरीज में ही काफी घातक गेंदबाजी की है. हालांकि मेलबर्न की दूसरी पारी में बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा दिया है. दरअसल, उन्होंने 34वें ओवर की दूसरी गेंद पर ट्रेविस हेड को पवेलिय भेजा और उसके बाद उसी ओवर की छठी गेंद पर मिचेल मार्श को अपना शिकार बनाया. बुमराह ने एक ओवर में दो विकेट लेकर पूरी तरह मुकाबले को बदल दिया.

यह भी पढ़ें- विकेट के लिए तरस गए गेंदबाज, पूरे दिन करते रहे बल्लेबाजी; अफगानिस्तान ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement