Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND VS AUS : भारतीय टीम पर फिर मंडराया फॉलोऑन का खतरा, जानिए इससे बचने के लिए कितने बनाने होंगे रन

भारतीय टीम पर बॉक्सिंग डे टेस्ट में भी फॉलोआन का खतरा मंडरा रहा है. भारत की टीम ने मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन मात्र 164 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए है. जिसकी वजह से टीम की मुश्किल बढ़ गई हैं.

IND VS AUS : भारतीय टीम पर फिर मंडराया फॉलोऑन का खतरा, जानिए इससे बचने के लिए कितने बनाने होंगे रन
Add DNA as a Preferred Source

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न  में सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है.  ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी 474 रन बनाकर मैच में अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ ने 140 रनों की धमाकेदार पारी खेली. जिसमें 13 चौके और 3 छक्के देखने को मिले. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन है. भारत ने तीसरे सेशन के आखिरी 6 ओवर में 3 अहम विकेट खोकर बॉक्सिंग डे टेस्ट में बैकफुट पर आ गई है. 

एक समय पर यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली की साझेदारी देखकर लग रहा था कि भारतीय टीम मैच में ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर देगी. मगर जायसवाल के आउट होते ही पूरा खेल ही बदल गया. 

फॉलोआन से बचने के लिए भारत को बनाने होंगे इतने रन 

गाबा टेस्ट के बाद एक बार फिर भारत के ऊपर फॉलोआन का खतरा मंडरा रहा है. ब्रिसबेन टेस्ट में आकाशदीप और जसप्रीत बुमराह की बल्लेबाजी ने टीम इंडिया को फॉलोआन से बचा लिया था. मगर इस मैच में लगातार गिरे विकेट से भारत की मुश्किल बढ़ गई है. भारत के हाथ में 5 विकेट बचे हुए है. 

ऑस्ट्रेलिया को फॉलोआन लेने से रोकने के लिए भारत को कम से कम 275 रन बनाने होंगे. जिससे भारत अभी 111 रन दूर रहे है. भारत के लिए क्रीज पर इस समय ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा है. उनके अलावा अभी बल्लेबाजी के लिए नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर को आना है.  ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारत मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन 111 रन बना लेंगे और ऑस्ट्रेलिया को फॉलोआने लेने से रोक देगा. 

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement