Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Boxing Day Test: 26 दिसंबर को मिलेगा ट्रिपल डोज, बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलने मैदान पर उतरेंगी 6 टीमें

Boxing Day Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया समेत कुल 6 टीमें कल यानी 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगी. यहां पूरी जानकारी जान सकते हैं.

Latest News
Boxing Day Test: 26 दिसंबर को मिलेगा ट्रिपल डोज, बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलने मैदान पर उतरेंगी 6 टीमें

Boxing Day Test 2024

Add DNA as a Preferred Source

साल 2024 का अंत क्रिकेट फैंस के लिए शानदार होने वाला है. क्योंकि साल के खत्म होते-होते फैंस को ट्रिपल डोज मिलने वाला है. 26 दिसंबर को तीन बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेले जाएंगे. जी हां, कल यानी गुरुवार 26 दिसंबर को सिर्फ भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट नहीं खेला जाएगा, बल्कि दो और मुकाबले खेले जाने हैं. बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलने के लिए कुल 6 टीमें मैदान पर उतरने वाली है. आइए जानते हैं कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा और कौनसी टीमें मैदान पर उतरने वाली है. 

भारत और ऑस्ट्रेलिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार 26 दिसंबर से मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जाएगा. ये मुकाबला सुबह 5 बजे से खेला जाना है, जबकि 4.30 बजे इसका टॉस होगा. हालांकि फैंस इस मैच को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा. ये मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा. जबिक 1 बजे मुकाबले के लिए टॉस होगा. हालांकि इस मैच से भारत का सीधा कनेक्शन है. क्योंकि भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान की जीत बेहद जरूरी है. इसी वजह से भारतीय फैंस भी पाकिस्तान की जीत की दुआएं करेंगे. 

अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे

अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट बुलावो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा, जो दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा, जिसके लिए 1 बजे टॉस होगा. हालांकि पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के साथ अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे का मैच भी शुरू होगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से इस मैच का कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि फैंस के लिए ये साल का अंत काफी शानदार हो रहा है.

यह भी पढ़ें- Prithvi Shaw को अर्जुन तेंदुलकर से लेनी होगी सीख, नहीं तो पूरी तरह खत्म हो जाएगा क्रिकेट करियर

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement