Advertisement

IND vs AUS 3rd Test: चौथे दिन का खेल खत्म, बुमराह-आकाश ने बचाई टीम इंडिया की लाज; ऑस्ट्रेलिया 193 रन से आगे

IND vs AUS 3rd Test Day 4 Highlights: टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में चौथे दिन तक 252 रन बना लिए हैं और बुमराह और आकाशदीप के बीच नाबाद 39 रनों की साझेदारी भी हो गई है. ऑस्ट्रेलिया अब 193 रनों से आगे है.

Latest News
IND vs AUS 3rd Test: चौथे दिन का खेल खत्म, बुमराह-आकाश ने बचाई टीम इंडिया की लाज; ऑस्ट्रेलिया 193 रन से आगे

IND vs AUS 3rd Test day 4 highlights

Add DNA as a Preferred Source

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट शनिवार 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन के गाबा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 445 रन बनाए थे. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 193 रनों से आगे है. हालांकि जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप ने टीम इंडिया को फॉलो-ऑन खेलने से बचा लिया है. दोनों बल्लेबाजों के बीच 39 रनों की शानदार साझेदारी हुई, जिसकी वजह से टीम की इज्जत बच गई है. वहीं मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ते हुए नजर आ रहा है. 

आकाशदीप और बुमराह ने बचाई टीम इंडिया की लाज

जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप ने टीम इंडिया को फॉलो-ऑन से बचा लिया है. आकाश ने 31 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 27 और जसप्रीत बुमराह ने नाबाद 10 रन बनाए. चौथे दिन के खेल के अंत तक 252 रन बना लिए हैं और अब टीम इंडिया 193 रनों से पीछे है. बुमराह और आकाश के बीच 54 गेंदों में अटूट 39 रनों की पार्टनरशिप हुई है और अब दोनों बल्लेबाज 5वें दिन भी लंबी बैटिंग करने की कोशिश करने वाले है. टीम इंडिया को फॉलो-ऑन से बचने के लिए 246 रन बनाने थे, लेकिन टीम ने 213 रनों पर अपने 9 विकेट गंवा दिया था. उसके बाद ऐसा लग रहा था कि टीम को अब फॉलो-ऑन खेलना पड़ेगा. लेकिन बुमराह और आकाश ने ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है.

जडेजा और राहुल के बल्ले से निकला अर्धशतक

केएल राहुल और रविंद्र जडेजा के बीच शानदार अर्धशतकीय साझेदारी हुई थी और इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम इंडिया की मुकाबले में वापसी करवाई थी. हालांकि राहुल 84 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. वहीं जडेजा ने 77 रनों पर आउट हो गए. दोनों ही बल्लेबाज अपने शतक से चूक गए. लेकिन फिर भी राहुल-जडेजा ने टीम इंडिया की वापसी करवाई और फिर बुमराह और आकाश ने टीम की इज्जत बचा ली है. टीम इंडिया का स्कोर चौथे दिन के अंत तक 252/9 (74.5).

यह भी पढ़ें- चौथे दिन दूसरे सेशन का खेल खत्म, रविंद्र जडेजा का दमदार अर्धशतक; भारत 244 रन से पीछे

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement