Advertisement

IND vs AUS 3rd Test: तीसरे दिन पहले सेशन का खेल खत्म, भारत ने महज 22 रनों पर गंवाए 3 विकेट; विराट फिर हुए फ्लॉप

IND vs AUS 3rd Test day 3 1st session: तीसरे दिन पहले सेशन में टीम इंडिया ने महज 22 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए हैं. ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है.

Latest News
IND vs AUS 3rd Test: तीसरे दिन पहले सेशन का खेल खत्म, भारत ने महज 22 रनों पर गंवाए 3 विकेट; विराट फिर हुए फ्लॉप

ind vs aus 3rd test day 3

Add DNA as a Preferred Source

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट का आज तीसरे दिन का खेल खेला जा रहा है. तीसरे दिन के पहले सेशन का खेल पूरा हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले सेशन का खेल अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया ने महज 22 रनों पर अपने 3 विकेट गंवा दिए हैं. यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और विराट कोहली एक बार फिर फ्लॉप हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए हैं और अब टीम इंडिया का यहां तक पहुंचना काफी मुश्किल लग रहा है. भारतीय मिडिल ऑर्डर पर ये जिम्मा आ गया है. कप्तान रोहित शर्मा भी मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कर रहे हैं. 

टीम इंडिया ने महज 22 रनों पर गंवाए 3 विकेट

भारतीय टीम ने तीसरे दिन पहले सेशन में ही अपने 3 विकेट गंवा दिए हैं. भारत की पारी की दूसरी गेंद पर ही यशस्वी जायसवाल पवेलियन लौट गए. उसके बाद शुभमन गिल पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए. इन दोनों बल्लेबाजों को मिचेल स्टार्क ने अपना शिकार बनाया. जबकि जोश हेजलवुड ने विराट कोहली को 3 रनोंके स्कोर पर अपना शिकार बनाया. टीम इंडिया का टॉप-ऑर्डर तहस-नहस हो गया है. 

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 445 रन

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 445 रन बनाए हैं. हालांकि जब ऑस्ट्रेलियाई टीम बैटिंग कर रही थी, तो ऐसा लग रहा था कि गाबा की पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलेगी. लेकिन टीम इंडियाके बल्लेबाज पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हावी नजर आए हैं. टीम के लिए ट्रेविस हेड 152, स्टीव स्मिथ 101 और एलेक्स कैरी ने 70 रनों की शानदार पारी खेली. 

यह भी पढ़ें- दूसरे दिन का खेल खत्म, हेड-स्मिथ का शतक; जसप्रीत बुमराह ने खोला पंजा

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement