Advertisement

IND vs AUS 3rd Test: खराब रोशनी के कारण समय से पहले खत्म हुआ दूसरा सेशन, भारत के सामने 275 रनों का लक्ष्य

IND vs AUS 3rd Test Day 5: ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए हैं और पारी भी घोषित कर दिया है. भारत के सामने अब 275 रनों का लक्ष्य है.

Latest News
IND vs AUS 3rd Test: खराब रोशनी के कारण समय से पहले खत्म हुआ दूसरा सेशन, भारत के सामने 275 रनों का लक्ष्य

IND vs AUS 3rd Test 2nd Session

Add DNA as a Preferred Source

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा क्रिकेट ग्राउंड पर 14 दिसंबर से खेला जा रहा है, जिसका 5वां दिन आज यानी 18 दिसंबर को खेला जा रहा है. टीम इंडिया के सामने आखिरी दिन 275 रनों का टारगेट है. भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में काफी घातक गेंदबाजी की है और ऑस्ट्रेलिया के 89 रनों के स्कोर पर 7 विकेट गिरा दिए थे. हालांकि कप्तान पैट कमिंस ने 89 रनों पर ही पारी घोषित कर दी. गाबा टेस्ट में अब 51.5 ओवरों का खेल बचा है और ये देखना दिलस्त होगा कि दोनों में से कौनसी टीम जीत दर्ज करती है या ये मुकाबला ड्रॉ होता है. 

भारतीय गेंदबाजों ने मुकाबले में डाली जान

गाबा टेस्ट ड्रॉ की ओर तेजी से बढ़ रहा था. हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने मुकाबले में जान डाल दी है. ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में सिर्फ 89 रनों पर 7 विकेट गिरा दिए, जिसके बाद पैट कमिंस को पारी घोषित करनी पड़ी है. हालांकि टीम के पास 185 रनों की विशाल बढ़त पहले ही थी और अब टीम इंडिया के सामने 275 रनों का टारगेट है. वहीं भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो, उन्होंने दूसरी पारी में काफी घातक गेंदबाजी की है और कंगारूओ को बैकफुट पर भेजा है. जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट अपने नाम किए और आकाशदीप ने 2 विकेट झटके. जबकि मोहम्मद सिराज ने शतकवीर स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड को पवेलियन भेजकर दो विकेट चटकाए हैं. 

ऐसा रहा अब तक मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 445 रनों का विशाल स्कोर बनाया था. टीम के लिए ट्रेविस हेड ने 152 और स्टीव स्मिथ ने 101 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा दोनों बल्लेबाजों के बीच 200 से अधिक रनों की साझेदारी भी की थी. वहीं टीम इंडिया को 74 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए थे. उसके बाद टीम पर फॉलोऑन की गाज गिरने वाली ही थी. लेकिन केएल राहुल और रविंद्र जडेजा के अर्धशतकीय पारी से टीम ने वापसी की. जडेजा 77 और राहुल 84 रन बना सके. लेकिन उसके बाद भी भारत की मुश्किले नहीं थमी. टीम ने फॉलोआन से बचने के लिए 246 रन बनाने थे और टीम ने 213 रनों पर अपने 9 विकेट गंवा दिए थे. हालांकि आकाशदीप ने 31 और जसप्रीत बुमराह ने 10 रनों की पारी खेली और टीम की इज्जत बचा ली. 

यह भी पढ़ें- क्रिकेट मैदान पर हुआ 'चमत्कार', बोल्ड होने के बाद एक स्टंप पर रुकी बेल; वीडियो देख चकरा जाएगा सिर

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement