Advertisement

IND vs AUS 3rd ODI: लुंगी डांस पर विराट कोहली ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो में देखें कैसे मस्ती कर रहे क्रिकेटर

Virat Kohli Lungi Dance: विराट कोहली चेन्नई के मैदान पर शाहरुख खान के मशहूर गाने लुंगी डांस पर थिरकते नजर आए.

IND vs AUS 3rd ODI: लुंगी डांस पर विराट कोहली ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो में देखें कैसे मस्ती कर रहे क्रिकेटर

Virat Kohli Lungi Dance Viral

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपने खुश मिजाज अंदाज के लिए जाने जाते हैं. विराट टीम इंडिया के साथियों के साथ मैदान पर मस्ती करने के लिए फेमस हैं. कुछ ऐसा ही उन्होंने आज चेन्नई के स्टेडियम में फिर किया है जिसके चलते विराट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. विराट वायरल वीडियो में मैदान पर रविंद्र जडेजा के साथ लुंगी डांस करते नजर आ रहे हैं. 

दरअसल टीम इंडिया के जैसे ही मैदान पर आई विराट वैसे ही बॉलीवुड फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म का गाना 'लुंगी डांस' चलने लगा और कोहली डांस करने से खुद को रोक नहीं पाए. यहां तक ​​कि रवींद्र जडेजा भी इस मस्ती में शामिल हो गए. इस दौरान भारतीय खेमा मस्ती के मूड में दिख रहा था. 

Ind Vs Aus Live: 50 ओवर खेले बिना ऑलआउट हुई आस्ट्रेलिया, भारत को दिया जीत के लिए 270 का लक्ष्य 

269 पर ऑल आउट ऑस्ट्रेलया

बता दें कि तीन वनडे मैचों के आखिरी एवं निर्णायक मैच के दौरान चेन्नई के मैदान पर आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने पहले बल्लेबाजी करने क फैसला किया था. आस्ट्रेलियाई टीम 269 रनों पर आल आउट हो गई थी. भारतीय गेंदबाजों में कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या ने आक्रामक गेंदबाजी के दम पर तीन-तीन विकेट लिए.  
इसके अलावा मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने भी दो दो विकेट झटके. 

nd Vs Aus:Rohit Sharma को फिर आया तेज गुस्सा, वीडियो में देखें किस तरह कुलदीप यादव को सुनाया  

क्रीज पर मौजूद रोहित और गिल

फिलहाल 270 रनों के स्कोर का पीछा करने के लिए भारतीय टीम के बल्लेबाज मैदान पर उतर चुकी है. भारत ने 5 ओवरों में 27 रन बना लिए हैं. कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल क्रीज पर टिके हुए हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement