Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND vs AUS: एयरपोर्ट पर बुरे फंसे यशस्वी जायसवाल, फिर रोहित शर्मा को आया गुस्सा? देखें वीडियो

IND vs AUS: स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल एयरपोर्ट पर बुरे फंस गए, जिसके बाद गिल और रोहित का रिएक्शन वायरल हो रहा है.

Latest News
IND vs AUS: एयरपोर्ट पर बुरे फंसे यशस्वी जायसवाल, फिर रोहित शर्मा को आया गुस्सा? देखें वीडियो

India vs Australia 

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट से पहले एडिलेड पहुंच गई है. लेकिन टीम इंडिया के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल एडिलेड एयरपोर्ट पर बुरे फंस गए हैं, जिसके बाद रोहित शर्मा गुस्से वाला रिएक्शन देते हुए दिखाई पड़ रहे हैं. जबकि शुभमन गिल जायसवाल के मजे लेते हुए नजर आए हैं. बीसीसीआई ने ये वीडियो शेयर किया है. हालांकि आप इस वीडियो को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. 

बुरे फंस यशस्वी जायसवाल

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया के अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आप साफ देख सकते हैं कि यशस्वी जायसवाल एयरपोर्ट पर फंस जाते हैं और गेट नहीं खुलता है. जायसवाल को फंसा देख रोहित ने कहा, "फंस गया वो." फिर शुभमन गिल ने कहा, "वहां लिखा भी है कि उधर नहीं जाना है. हम उधर जाएंगे तो खुलेगा. रुको-रुको उसके पास जाएंगे, तो गेट खुल जाएगा." फिर जायसवाल से पूछा जाता है कि आप वहां गए ही क्यों थे. 

हालांकि वीडियो में आप देख सकते हैं कि उसके बाद सभी खिलाड़ी एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि इस हरकत को देखने के बाद आर अश्विन ने कहा कि बहुत बढ़िया. इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

कब खेला जाएगा दूसरा टेस्ट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार 6 दिसंबर को एडिलेड के एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. टीम इंडिया की इस मैदान से काफी बुरी कहानी जुड़ी है. क्योंकि ये वहीं मैदान जब भारत सिर्फ 36 रनों पर ऑलआउट हो गया. ऐसे में अब टीम इंडिया इस मैदान पर जीत के साथ अपनी याद रखना चाहेगी.

यह भी पढ़ें- 'यकीन नहीं हुआ कि मैं कोहली से मिलने जा रहा हूं', पीएम एंथोनी अल्बानीज ने Virat Kohli को लेकर दिया बड़ा बयान

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement