Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे अश्विन-जडेजा? इस खिलाड़ी ने किया कन्फर्म

IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट में भी आर अश्विन और रवींद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिलने वाला है. इस स्टार प्लयेर ने कन्फर्म किया है.

Latest News
IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे अश्विन-जडेजा? इस खिलाड़ी ने किया कन्फर्म

india vs australia 2nd test

Add DNA as a Preferred Source

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा, जो पिंक बॉल से होना है. टीम इंडिया ने पर्थ टेस्ट 295 रनों से जीत कर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. ऐसे में अब टीम इंडिया दूसरा टेस्ट भी जीतने की कोशिश करेगी. पहले मैच में रोहित शर्मा की जगह जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी की थी. लेकिन अब रोहित वापसी कर चुके है. हालांकि पहले मैच में आर अश्विन और रवींद्र जडेजा को मौका नहीं मिला था. ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी डे-नाइट टेस्ट से भी बाहर बैठ सकते हैं. इस स्टार खिलाड़ी ने ये बात कर कन्फर्म किया है. 

ईएसपीएनक्रिकंफो पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में कमेंट्री कर रहे चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर बात की है. जब पूजारा से पूछा गया कि क्या आप चाहते हैं कि एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया उसी गेंदबाजी अटैक के साथ मैदान पर उतरे? उसके बाद पुजारा ने कहा, "इस गेंदबाजी से हमें जीत मिली है. जसप्रीत बुमराह ने दमदार प्रदर्शन किया, जबकि सिराज भी शानदार दिखे. वहीं हर्षित राणा ने उन्हें काफी सपोर्ट किया. आपको मानना पड़ेगा कि राणा ने शानदार गेंदबाजी की है. जबकि वो अपना पहला ही मैच खेल रहे थे."

उन्होंने और आगे कहा, "नितिश कुमार रेड्डी ने काफी कम गेंदबाजी की. ऐसे में मुझे लगता है कि चार तेज गेंदबाजों का ऑप्शन सही है. इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर हैं. जब सुंदर ने शुरुआत की थी, तो वो ज्यादा अच्छे नहीं दिख रहे थे. लेकिन उन्होंने बाद में वापसी की और विकेट भी लिए. वॉशिंगटन सुंदर हमारे स्पिनर होने चाहिए, क्योंकि वो एक अच्छी बल्लेबाज भी हैं. सुंदर को स्क्वाड में शामिल करने की वजह भी यही है कि वो अच्छी बैटिंग करते हैं. मेरा मानना है कि वो दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में होंगे."

आपको बता दें कि पुजारा का मानना है कि जिस टीम से टीम इंडिया को जीत मिली है. उस टीम में कोई बदलाव नहीं होना चाहिए. हालांकि रोहित और गिल के अलावा गेंदबाजी में कोई भी बदलाव नहीं करना चाहिए. ऐसे में अगर टीम की बॉलिंग अटैक सेम रहता है, तो आर अश्विन और रवींद्र जडेजा बाहर ही रहेंगे. 

यह भी पढ़ें- 'उन्हें वहीं मारकर आओ...', Champions Trophy विवाद पर Shoaib Akhtar का बड़ा बयान

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement