Advertisement

IND vs AUS 2nd Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में भी भारत का टॉप-ऑर्डर फ्लॉप; विराट-रोहित फिर नाकाम

IND vs AUS 2nd Test Day 2 Highlights: एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन का खेल पूरा हो गया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है.

Latest News
IND vs AUS 2nd Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में भी भारत का टॉप-ऑर्डर फ्लॉप; विराट-रोहित फिर नाकाम

India vs Australia 2nd test day 2 highlights

Add DNA as a Preferred Source

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जा रहा है. इस मैच का आज दूसरे दिन का खेल भी पूरा हो गया है. हालांकि मुकाबले में टीम इंडिया अभी पिछड़ी हुई है और टीम को एक बड़ी और लंबी साझेदारी की जरूरत है. भारत ने अपनी पहली पारी में 180 रन बनाए थे. जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 337 रन बनाकर 157 रनों की लीड ले ली थी. वहीं टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपने 5 विकेट गंवा दिया है. ऋषभ पंत और नीतीश रेड्डी अभी भी क्रीज पर मौजूद है. 

दूसरी पारी में भी फ्लॉप हुआ टॉप-ऑर्डर

एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फ्लॉप हो गया है. हालांकि इससे पहले पहली पारी में भी टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा था. दूसरी पारी में जायसवाल 24, केएल राहुल 7, शुभमन गिल 28, विराट कोहली 11 और रोहित शर्मा 6 रन बना सके. हालांकि जायसवाल और गिल के बीच 30 रनों की पार्टनरशिप भी हुई. टीम इंडिया इस मैच में पूरी तरह पिछड़ गई है. ऐसे में टीम को अब ऋषभ पंत और नीतीश कुमार रेड्डी से उम्मीदे हैं. पंत 28 और रेड्डी 15 रनों पर खेल रहे हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया का स्कोर 128/5 (24).

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में भी काफी घातक गेंदबाजी की है. कप्तान पैट कमिंस ने केएल राहुल के रूप में टीम को पहली सफलता दिलाई थी. उसके बाद स्कॉट बोलैंड ने यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली का विकेट चटकाया. फिर मिचेल स्टार्क ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड कर दिया. हालांकि 5वां विकेट कप्तान ने कप्तान का लिया. यानी कमिंस ने रोहित को 6 रनों पर पवेलियन भेज दिया था.  

ऐसा रहा दो दिनों का खेल

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत दो सेशन खेले और 180 रनों पर ऑलआउट हो गई. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन तीसरा सेशन और दूसरे दिन शुरुआती दो सेशन तक बल्लेबाजी की और टीम 337 रनों पर ऑलआउट हो गई. इसके साथ ऑस्ट्रेलिया ने 157 रनों की विशाल बढ़त बना ली. भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 105 रनों पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे और अभी भी टीम 46 रन से पीछे है. टीम के ऊपर एक पारी से हारने का खतरा भी मंडरा रहा है.   

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: ट्रेविस हेड ने फिर किया टीम इंडिया की नाक में दम, एडिलेड में जड़ा दमदार शतक

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement