Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

'यकीन नहीं हुआ कि मैं कोहली से मिलने जा रहा हूं', ऑस्ट्रेलियन पीएम एंथोनी अल्बानीज ने Virat Kohli को लेकर दिया बड़ा बयान

India vs Australia: ऑस्ट्रेलियन प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

Latest News
'यकीन नहीं हुआ कि मैं कोहली से मिलने जा रहा हूं', ऑस्ट्रेलियन पीएम एंथोनी अल्बानीज ने Virat Kohli को लेकर दिया बड़ा बयान

India vs Australia Day-Night Test

Add DNA as a Preferred Source

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलियन प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज से खास मुलाकात की थी. लेकिन पीएम एंथोनी अल्बानीज खासकर विराट कोहली से मिलने पहुंचे थे. हालांकि विराट और अल्बानीज की मुलाकात की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई है. विराट से मिलने के बाद एंथोनी अल्बानीज ने एक बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद काफी लोग हैरानी में पड़ गए हैं. आइए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलियन पीएम ने किंग कोहली को लेकर क्या कहा है. 

विराट कोहली से मुलाकात के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने किंग कोहली को लेकर एक बयान दिया है. उन्होंने कहा, "मेरा पर्सनल डॉक्टर विराट कोहली का बहुत बड़ा फैन है. विराट के लिए उनका जुनून शब्दों से परे है. जब मैंने उन्हें बताया कि मैं विराट कोहली से मिलने जा रहा हूं, तो उन्हें इस बात का यकीन नहीं हुआ. फिर उन्होंने मुझसे कोहली का ऑटोग्राफ लेने का कहा था."

भारत और प्राइम मिनिस्टर 11 के बीच खेला गया था मुकाबला

आपको बता दें कि एडिलेड डे-नाइट टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने प्राइम मिनिस्टर 11 के खिलाफ वॉर्म-अप मुकाबला खेला था. इस मैच को टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत लिया था. हालांकि इस मैच में कप्तान रोहि शर्मा सिर्फ 3 रन बना सके थे. जबकि रोहित निचे क्रम पर बल्लेबाजी करने आए थे और केएल राहुल को ओपनिंग के लिए भेजा था. वहीं विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह इस मैच का हिस्सा नहीं बने थे. 

कितने बजे खेला जाएगा दूसरा मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड टेस्ट मैच पिंक बॉल से होगा. ये मैच शुक्रवार 6 दिसंबर से सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा. हालांकि टीम इंडिया ने पहला मैच 295 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई हुई है. ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी हार का बदला लेना चाहेगी और सीरीज में बराबरी करने की कोशिश करेगी. वहीं टीम इंडिया एडिलेड टेस्ट जीतकर सीरीज पर अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी.

यह भी पढ़ें- वाह क्या डांस है... पहाडों में ठुमके लगाते नजर आए MS Dhoni, देखें माही का ये मजेदार वीडियो

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement