Advertisement

IND vs AUS 2nd Test: पहले सेशन का खेल खत्म, टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप; स्टार्क ने लिए 3 विकेट

IND vs AUS 2nd Test: एडिलेड टेस्ट का पहला सेशन का खेल खत्म हो गया है. टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फ्लॉप हो गया है और टीम ने 100 रनों के अंदर 4 विकेट गंवा दिए हैं.

Latest News
IND vs AUS 2nd Test: पहले सेशन का खेल खत्म, टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप; स्टार्क ने लिए 3 विकेट

India vs Australia 2nd test 1st session 

Add DNA as a Preferred Source

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया था. हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि कप्तान का ये फैसला गलत साबित हुआ है. क्योंकि टीम इंडिया ने 100 रनों के अंदर ही अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं. जायसवाल, राहुल, विराट और गिल सभी बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं. मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट अपने नाम किए हैं.  

पहले सेशन का खेल खत्म

टीम इंडिया की शुरुआत काफी निराशजनक गई थी. क्योंकि मैच की पहली गेंद पर मिचेल स्टार्क ने यशस्वी जायसवाल को जीरो पर आउट कर दिया था. हालांकि उसके बाद केएल राहुल और शुभमन गिल के बीच 69 रनों शानदार साझेदारी देखने को मिली. लेकिन फिर स्टार्क ने इस साझेदारी को तोड़ दिया और राहुल 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. राहुल के बाद विराट कोहली 7 रन बनाकर आउट हो गए. इस तरह स्टार्क ने पहले सेशन तक 3 विकेट चटका लिए हैं. कप्तान रोहित शर्मा 1 और ऋषभ पंत 4 रनों पर खेल रहे हैं. पहले सेशन तक टीम इंडिया का स्कोर 82/4 (23).

टीम इंडिया का फ्लॉप ऑर्डर हुआ फ्लॉप

एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बुरी तरह प्लॉप हो गया है. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करने उतरे थे. हालांकि मैच की पहली गेंद पर जायसवाल आउट हो गए थे. उसके बाद केएल राहुल पवेलियन लौट गए. वहीं विराट कोहली भी 7 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद गिल 31 के स्कोर पर पवेलियन लौटे. हालांकि टीम इंडिया ने 100 रनों के भीतर 4 विकेट गंवा दिए. जबकि कप्तान रोहित शर्मा नंबर 6 पर बैटिंग करने मैदान पर आए हैं. 

रोहित की जगह राहुल ने की ओपनिंग

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने एडिलेड टेस्ट में ओपनिंग नहीं की है. उनकी जगह केएल राहुल ओपनिंग करने मैदान पर आए थे, जो एक अच्छी लय में दिख रहे थे. लेकिन 37 रन बनाकर उन्हें पवेलियन जाना पड़ा है. हालांकि रोहित अब नंबर 5 या 6 पर बैटिंग करते हुए नजर आएंगे. रोहित ने टेस्ट में नंबर 5-6 पर पहले भी बैटिंग की है, जहां उनके बल्ले से काफी रन भी निकले थे. 

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट में अश्विन-गिल की वापसी, रोहित नहीं केएल राहुल ने की ओपनिंग

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement