Advertisement

IND vs AUS 2nd Test: एडिलेड में 180 रनों पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, मिचेल स्टार्क के आगे भारतीय बल्लेबाज ढेर

IND vs AUS 2nd Test: एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया की पारी 180 रनों पर सिमट गई है. मिचेल स्टार्क ने पहली पारी में पंजा खोला है.

Latest News
IND vs AUS 2nd Test: एडिलेड में 180 रनों पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, मिचेल स्टार्क के आगे भारतीय बल्लेबाज ढेर

India vs Australia 2nd test 1st innings 

Add DNA as a Preferred Source

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है. इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. हालांकि उनका ये फैसला गलत साबित हुआ है. क्योंकि टीम इंडिया महज 180 रनों पर ऑलआउट हो गई है. नीतीश कुमार रेड्डी ने 42 रनों की अच्छी पारी खेली. लेकिन मिचेल स्टार्क के सामने भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. स्टार्क ने पहली पारी में 6 विकेट अपने नाम किए हैं. 

180 रनों पर सिमटी भारतीय पारी

टीम इंडिया एडिलेड टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 180 रन ही बना सकी. इस मैच में सबसे बड़ी पारी नीतीश रेड्डी ने 42 रनों की खेली है. इसके अलावा केएल राहुल 37, शुभमन गिल 31, आर अश्विन 22, ऋषभ पंत 21, विराट कोहली 7, रोहित शर्मा 3, यशस्वी जायसवाल 0, हर्षित राणा 0, जसप्रीत बुमराह 0 और मोहम्मद सिराज ने नाबाद 4 रन बनाए. 

मिचेल स्टार्क ने खोला पंजा

मिचेल स्टार्क ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एक के बाद एक कुल 6 विकेट अपने नाम किए हैं. उन्होंने जायसवाल, केएल राहुल, विराट कोहली, रेड्डी, अश्विन और हर्षित को अपना शिकार बनाया है. हालांकि अब स्टार्क डे-नाइट टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इतना ही नहीं स्टार्क ने अपने टेस्ट करियर का सबसे बेस्ट गेंदबाजी की है. उन्होंने इस मैच में 48 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए हैं. इससे पहले उनका बेस्ट 50 रन देकर 6 विकेट था. 

भारतीय टॉप ऑर्डर हुआ फ्लॉप

टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप हो गया है. कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी जगह केएल राहुल का ओपनिंग भेजा था. रोहित नंबर 6 पर बैटिंग करने उतरे थे. लेकिन सभी बल्लेबाज बुरी तरह फेल हुए हैं. हालांकि राहुल और गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी की थी. लेकिन उसके बाद कोई भी बल्लेबाज अच्छी पार्टनरशिप नहीं कर सके. 

यह भी पढ़ें- पहले सेशन का खेल खत्म, टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप; स्टार्क ने लिए 3 विकेट

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement