Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND vs AFG T20 Series 2024: अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका, इस वजह से राशिद खान सीरीज से बाहर

India vs Afghanistan T20 Series 2024: भारत और अफगानिस्तान के बीच पहली बार टी20 द्विपक्षीय सीरीज खेली जाने वाली है लेकिन राशिद खान इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे.

Latest News
IND vs AFG T20 Series 2024: अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका, इस वजह से राशिद खान सीरीज से बाहर

राशिद खान, फोटो क्रेडिट- ट्विटर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली पहली टी20 सीरीज में स्टार स्पिनर राशिद खान खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. राशिद को पीठ में चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा है. दोनों देशों के बीच पहला मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली में खेला जाना है. इस सीरीज से पहले अफगानिस्तान के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है. भारतीय पिचों पर कमाल की गेंदबाजी करने वाली राशिद अब अफगानिस्तान के लिए इस सीरीज में अपनी सेवा नहीं दे पाएंगे. 

ये भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में पसरा मातम, मुंबई के क्रिकेटर ने मैदान पर तोड़ा दम, सिर पर लगी थी गेंद

टीम के कप्तान इब्राहिम जादरान ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी है लेकिन उनकी गैरमौजूदगी को लेकर वह चिंता में नहीं है. नूर अहमद, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी जैसे स्पिनर टीम की स्पिन डिपार्टमेंट को संभालेंगे, जो विरोधी टीम को परेशान कर सकते हैं. राशिद अभी पीठ की सर्जरी से उबर रहे हैं और फिट होने के कागार पर हैं. हालांकि राशिद की गैरमौजूदगी में अफगानिस्तानी खिलाड़ी भारत के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हैं. 

IND vs AFG T20 Series 2024 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार.

IND vs AFG T20 Series 2024 के लिए अफगानिस्तान

इब्राहिम जदरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इकराम अलीखिल, हजरतुल्लाह जजाइ, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जदरान, मोहम्मद कबी, करीम जन्नत, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीबुर रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद, नवीनुल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद और गुलबदिन नायब. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement