Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND vs PAK: एशिया कप 2024 में पाकिस्तान ने भारत को चटाई धूल, 44 रनों से जीता मुकाबला

IND vs PAK: एशिया कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसे पाकिस्तान ने 44 रनों से अपने नाम कर लिया है.

Latest News
IND vs PAK: एशिया कप 2024 में पाकिस्तान ने भारत को चटाई धूल, 44 रनों से जीता मुकाबला

IND vs PAK highlights

Add DNA as a Preferred Source

अंडर-19 एशिया कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार 30 नवंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला गया था. इस मैच में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को 44 रनों से हरा दिया है. पाक टीम ने पहले खेलते हुए 281 रन बनाए थे और टीम इंडिया को 282 रनों का टारगेट दिया था. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 47.1 ओवर में 237 रनों पर ढेर हो गई. पाकिस्तान की ओर से शाहजेब खान ने दमदार शतकीय पारी खेली. इसके अलावा शाहजेब ने उस्मान के साथ मिलकर 160 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप भी की. 

टीम इंडिया को मिला था 282 रनों का लक्ष्य

टीम इंडिया को 282 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए टीम 47.1 ओवरों में 237 रन ही बना सकी. टीम की ओर से काफी खराब बल्लेबाजी की. टीम के लिए सबसे बड़ी पारी निखिल कुमार ने 67 रनों की खेली है. इसके अलावा मोहम्मद इनान ने 30 रनों की पारी और हरवंश सिंह ने 26 रन बनाए. 

टीम के लिए आयुष महात्रे 20, वैभव सूर्यावंशी 1, आंद्रे सिद्धार्थ 15, मोहम्मद अमान 16, किरण कोरमले 20, हार्दिक राज 10, समर्थ नागाराज 0, और युद्धजीत गूहा ने नाबाद 12 रनों की पारी खेली. 

इस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

भारत-पाकिस्तान मुकाबले में सबसे ज्यादा विकेट अली रजा ने 3 विकेट लिया है. इसके अलावा अब्दुल सुभान और फहम उल हक ने 2-2 विकेट, नवीद अहमद खान और उस्मान खान ने 1-1 विकेट लिया है. वहीं भारत की ओर से समर्थ नागाराज ने 3 विकेट, आयुष महात्रे 2, युद्धजीत गूहा और कीरण कोरमले ने 1-1 विकेट लिया. 

ऐसी रही पहली पारी

पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 281 रन बना सकी. टीम के लिए शाहजेब खान ने 159 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा उस्मान खान ने 60, हारून अरशद 3, मोहम्मद रियाजुल्लाह 27, फरहान यूसफ 0, फहम उल हक 4, साद बेग 4, उमर जेब नाबाज 2 और नवीद अहमद खान ने नाबाद 5 रनों की पारी खेली. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement