Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

T20 World Cup 2024: श्रीलंका से जीत के बाद अब टीम इंडिया कैसे करेगी सेमीफाइनल में क्वालीफाई, ये रहा पूरा समीकरण

T20 World Cup 2024: श्रीलंका से जीत के बाद अब टीम इंडिया कैसे सेमीफाइनल में क्वालीफाई करेगी. यहां जानिए पूरा समीकरण क्या है.

Latest News
T20 World Cup 2024: श्रीलंका से जीत के बाद अब टीम इंडिया कैसे करेगी सेमीफाइनल में क्वालीफाई, ये रहा पूरा समीकरण

IND vs SL Women, icc womens t20 world cup 2024

Add DNA as a Preferred Source

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया ने हार के साथ शुरुआत की थी. लेकिन उसके बाद टीम ने दोबारा पीछे मुड़कर नहीं देखा है और लगातार दो शानदार जीत दर्ज की है. टीम ने न्यूजीलैंड से हारने के बाद पाकिस्तान और श्रीलंका को करारी शिकस्त दी है. भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 82 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है. वहीं अब टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई हैं. तो आइए जानते हैं कि टीम इंडिया श्रीलंका से जीतने के बाद सेमीफाइनल में कैसे क्वालीफाई कर पाएगी. जानिए समीकरण क्या है. 

सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए क्या है समीकरण

टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ 40-45 रनों से जीत दर्ज करनी थी, जो टीम ने 82 रनों से कर लिया है. वहीं अब टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलना है. अगर टीम इस मैच में जीत दर्ज करती है, तो आसानी से टीम क्वालीफाई कर लेगी. वहीं अगर टीम हार जाती है, तो टीम को फिर न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को 2-2 मैच खेलने हैं. इन दोनों में से कोई एक टीम दोनों मैच हार जाए और एक टीम एक मुकाबला हार जाए. अगर ऐसा होता है, तो टीमों का नेट रन रेट देखा जाएगा, अब जिस टीम का नेट रन रेट अच्छा होता है तो वो टीम सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लेगी. 

अगर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला हारती है, तो न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में से एक टीम को अपने दोनों मैच गंवाने होंगे, जिसके बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर सकती है. वहीं अगर पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और टीम इंडिया तीनों 4-4 अंक पर खत्म करती हैं, तो तीनों टीमों का नेट रन रेट देखा जाएगा.

ऐसी है वर्ल्ड कप की अंक तालिका

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 82 रनों से जीत कर अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई है. टीम चौथे स्थान से डायरेक्ट दूसरे पायदान पर पहुंच गई है. वर्ल्ड कप के ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमें हैं. ऑस्ट्रेलिया 2 मैचों में दो जीत के साथ पहले स्थान पर हैं. वहीं टीम इंडिया ने 3 में दो मैच अपने नाम किए हैं. टीम का नेट रन रेट +0.576 का है और 4 अंक के साथ टीम दूसरे स्थान पर हैं. वहीं तीसरे स्थान पर पाकिस्तान और चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम है. जबकि श्रीलंका 3 हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई है और 5वें स्थान पर हैं. 

ऐसा रहा भारत-श्रीलंका मैच

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रनों का विशाल लक्ष्य श्रीलंका को दिया था. इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 19.5 ओवरों में सिर्फ 90 रन ही बना सकी और 82 रनों से मुकाबला गंवा दिया. भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 50 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली. वहीं गेंदबाजी में अरुंधति रेड्डी और आशा सोभना ने 3-3 विकेट अपने नाम किए. 


यह भी पढ़ें- IND vs SL Women: पहले बल्लेबाजी फिर गेंदबाजी में टीम इंडिया कमाल, श्रीलंका को 82 रनों से हराकर आसान की सेमीफाइनल की राह


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement