Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

ICC Ranking में छा गए Jaspreet Bumrah, टीम इंडिया ने भी रचा इतिहास

ICC ने अपनी लेटेस्ट Team Ranking और Player Ranking जारी कर दी है. इंग्लैंड में टी-20 और वनडे मैचों में बढ़िया खेल दिखाने का लाभ भारतीय क्रिकेट टीम और उसके खिलाड़ियों को मिला है.

Latest News
ICC Ranking में छा गए Jaspreet Bumrah, टीम इंडिया ने भी रचा इतिहास
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ICC ने बुधवार को टीम और प्लेयर्स की रैंकिंग जारी कर दी है. एक दिन पहले इंग्लैंड के खिलाफ बेस्ट बॉलिंग से टीम इंडिया (Team India) को पहला वनडे मैच जिताने वाले जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) ने ICC ODI Ranking में एक बार फिर शीर्ष पोजिशन पर वापसी कर ली है. 

टीम इंडिया ने भी ICC t20 team ranking में नंबर-1 पोजिशन हासिल कर ली है. भारतीय क्रिकेट टीम वनडे रैंकिंग में तीसरे और टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर है. इसी के साथ एक ही समय में ICC Ranking में तीनों संस्करण में टॉप-3 पोजिशन हासिल करने वाली यह पहली भारतीय टीम बन गई है. 

बुमराह कपिल देव (Kapil Dev) के बाद ODI में टॉप रैंकिंग हासिल करने वाले महज दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज हैं. कपिल देव ने 8 मार्च, 1989 में यह रैंकिंग हासिल की थी. बुमराह ने ICC Test Ranking में भी तीसरा स्थान बना लिया है.

बुमराह के अलावा प्लेयर्स रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) ने ICC t20 ranking में टॉप-5 बल्लेबाजों में जगह बना ली है. इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में शतक लगाने वाले सूर्या 5वीं रैंकिंग के साथ अब शीर्ष भारतीय बल्लेबाज हैं. 

बुमराह 730 दिन तक रहे थे टॉप रैंकिंग पर पहले
बुमराह इससे पहले करीब 2 साल तक ICC ODI Ranking में नंबर-1 पोजिशन पर रहे थे. उन्हें फरवरी, 2020 में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने हटा दिया था.  तब वह 730 दिन तक इस पोजिशन पर रहे थे, जो नंबर-1 पोजिशन पर किसी भी भारतीय गेंदबाज से ज्यादा और ओवरऑल विश्व में 9वां सबसे लंबा समय रहा था.

बुमराह और कपिल देव के अलावा लेफ्टआर्म स्पिनर मनिंदर सिंह (Maninder Singh), लेग स्पिनर अनिल कुंबले (Anil Kumble) और लेफ्टआर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ही ICC Ranking में गेंदबाजी के लिए नंबर-1 पोजिशन पर रहे हैं. 

गेंदबाजों में भुवनेश्वर टी20 के टॉप-10 में
भारतीय गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने T20 Ranking में टॉप-10 में स्थान बना लिया है. भुवी अब 7वें नंबर पर हैं, जबकि ODI Ranking में भी वह मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) के साथ संयुक्त रूप से 23वें नंबर पर चल रहे हैं.

रोहित शर्मा अब विराट कोहली से एक अंक पीछे
यदि बात अन्य भारतीय बल्लेबाजों की करें तो टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ODI Ranking में चौथे नंबर पर हैं, लेकिन वह तीसरे नंबर मौजूद और बल्ले से फ्लॉप चल रहे विराट कोहली (Virat Kohli) से महज 1 अंक पीछे रह गए हैं. विराट के 803 रेटिंग अंक हैं, जबकि रोहित के अब 802 रेटिंग अंक हो गए हैं. 

यह भी पढ़ें- Rohit Sharma की कप्तानी में भारत ने बनाया कीर्तिमान, वनडे क्रिकेट इतिहास में 7वीं बार हासिल की ऐसी जीत

बाबर आजम का व्हाइट बॉल क्रिकेट में जलवा
बल्लेबाजों में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने सफेद गेंद के दोनों संस्करणों में अपना जलवा बनाया हुआ है. आजम वनडे और टी-20 क्रिकेट रैंकिंग में नंबर-1 पोजिशन पर हैं, जबकि टेस्ट क्रिकेट में भी वह नंबर-4 पर मौजूद हैं. टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) चल रहे हैं.

यह भी पढ़ें- BCCI ने सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज़ को नहीं दी टीम में जगह, Commonwealth Games के लिए देखिए पूरी टीम

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों (Latest News) पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में (Hindi News) पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement