Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया, इस जगह चाहती है अपने मैच

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से खबर आ रही है कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी.

Latest News
Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया, इस जगह चाहती है अपने मैच

Champion Trophy 2025

Add DNA as a Preferred Source

पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025(Champions Trophy 2025) में भारत के भाग लेने पर संशय के बाद, एक बड़ी खबर सामने आई है. बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, भारत पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा और टूर्नामेंट के वेन्यू को बदलने की मांग करेगा.

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम के अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगे. बीसीसीआई(BCCI) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से टूर्नामेंट के मुकाबले दुबई या श्रीलंका में कराने का मांग कर सकता है. गौरतलब है कि पिछले साल एशिया कप का आयोजन भी 'हाइब्रिड मॉडल' के तहत किया गया था, जिसमें भारत के सभी मैच श्रीलंका में खेले गए थे, जबकि बाकी मैच पाकिस्तान में खेले गए थे. 

पाकिस्तान ने शुरू की तैयारी
हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है. पीसीबी(PCB) ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025(Champions Trophy 2025) का शेड्यूल भी जारी किया था, जिसमें भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. यह खबर बीसीसीआई सचिव जय शाह के उस बयान के बाद आ रही है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा.


यह भी पढ़ें:डेली अलाउंस के साथ गंभीर को मिलेगी करोड़ों में सैलरी, जानिए कितना कमाएंगे टीम इंडिया के हेड कोच


दोनों टीमें केवल ICC टूर्नामेंट में ही होती हैं आमने-सामने
भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों की प्रतिद्वंद्विता दुनियाभर में फेमस है. दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंटों में ही आमने-सामने आती हैं और हर मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरपूर होता है. पिछले महीने न्यूयॉर्क में टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप चरण में दोनों टीमें भिड़ी थीं, जिसमें भारत ने रोमांचक जीत हासिल की थी. 2023 में भारत में खेले गए वनडे विश्व कप में भी भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप चरण के मुकाबले में हराया था. साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने  भारतीय टीम को हराकर खिताब जीता था. इस बार वे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement