Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी के प्राइज मनी का हुआ ऐलान, चैंपियन टीम पर होगी पैसों को बारिश, हारने पर भी मिलेगा खजाना

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के प्राइज मनी का ऐलान आईसीसी ने कर दिया है. जिसमें खिताब जीतने वाली टीम को 19.50 करोड़ रुपये मिलेंगे. तो वही फाइनल हारने वाली टीम भी मालामाल हो जाएगी.

Latest News
चैंपियंस ट्रॉफी के प्राइज मनी का हुआ ऐलान, चैंपियन टीम पर होगी पैसों को बारिश, हारने पर भी मिलेगा खजाना
Add DNA as a Preferred Source

ICC के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होने वाली है. जिसका इंतजार फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं. आखिरी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में खेली गई थी. इसी के बीच आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है.

जोकि 2017 के मुकाबले 53 फीसदी ज्यादा है. चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये मिलेंगे. तो वही हारने पर भी टीम मालामाल हो जाएगी. आइए जानें प्राइज मनी की पूरी डिटेल. 

चैंपियन टीम को मिलेंगे 20 करोड़ रुपये

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए आईसीसी ने प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है. आईसीसी ने पूरे चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 60 करोड़ रुपये प्राइज मनी फिक्स कर रखी है.

जिसमें ट्रॉफी जीतने वाली टीम को 19.50 करोड़ रुपये मिलेंगे. वही फाइनल में हारने वाली टीम को 10 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. जबकि सेमीफाइनल में हार का सामना करने वाली टीमों को 5 - 5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. 

वही गुप स्टेज से बाहर होने वाली टीम भी खाली हाथ वापस घर नहीं जाएगी. चैंपियंस ट्रॉफी में 5वें और छठे नंबर पर रहने वाली टीमों को 3.50 करोड़ रुपये मिलेंगे. जबकि 7वें और 8वें नंबर पर रहकर चैंपियंस ट्रॉफी के सफर को खत्म करने वाली टीम को  करोड़ 20 लाख रुपए दिए जाएंगे.

जय शाह ने दिया बयान 

आईसीसी ने चेयरमैन जय शाह ने कहा कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025  क्रिकेट के नजरिए से बहुत महत्वपूर्ण है. जो जो वनडे फॉर्मेट को फिर से शिखर पर ले जाने का काम करेगी. ये प्राइज मनी खेल में निवेश करने और हमारे आयोजनों की ग्लोबल रेपूटेशन बनाए रखने के लिए आईसीसी की निरंतर कमिटमेंट को रेखांकित करती है

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement