स्पोर्ट्स
आज हम आपको एक ऐसी प्रतिभा से मिलवाने वाले है जो जिसने छोटी सी उम्र में ही बड़ा नाम कर लिया है. ये कहानी 15 साल की उम्र में भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता सोनम यादव की है.
यूपी के फिरोजाबाद की रहने वाली सोनम यादव ने स्पोर्ट में भारत का नाम खूब रोशन किया है. सोनम यादव 2023 विश्व कप जीतने वाली भारतीय अंडर-19 टी20 टीम का हिस्सा थीं. सोनम यादव 12 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश अंडर-19 टीम के लिए खेली और अगले साल सीनियर यूपी की टीम के लिए खेली, क्रिकेट में उनकी बचपन से ही रुचि थी. 15 साल की उम्र में, उसके गले में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाला पदक है. इतना ही नहीं वह WPL में मुंबई इंडियंस की तरफ से मैदान पर उतरती हैं.
पिता ने की ग्लास फैक्ट्री में मजदूरी
मुंबई की तरफ से डब्लूपीएल खेलने वाली वह सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं. सोनम यादव का सफर आसान नहीं था. 18 जुलाई, 2007 को जन्मी बाएं हाथ की ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज की सफलता के पीछे एक प्रेरणादायक और असाधारण कहानी है. इनके पिता मुकेश यादव एक ग्लास फैक्ट्री में काम करते हैं. और वह पांच बहनों और एक भाई में सबसे छोटी हैं और एक छोटे से कमरे में पली-बढ़ी हैं.
आसान नहीं था यहां तक का सफर
इतना ही नहीं सोनम के भाई अमन यादव ने अपनी बहन की पढ़ाई में मदद करने के लिए ग्लास फैक्ट्री में डबल शिफ्ट में काम किया. बहुत कम लोग जानते हैं कि यह उनके भाई ही थे जिन्होंने उनकी क्रिकेट प्रतिभा को पहचाना और उन्हें एक स्थानीय क्रिकेट एकेडमी में प्रवेश दिलवाया. डीएनए महिला अचीवर्स अवार्ड्स 2025 उन अथक प्रयासों, रणनीतिक योजना और दृढ़ संकल्प को मान्यता देता है, जिसने महिलाओं को आगे बढ़ने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए सशक्त बनाया है.
डीएनए महिला अचीवर्स अवार्ड्स 2025
डीएनए ने सर्वश्रेष्ठ महिला अचीवर्स की पहचान की है और एक भव्य सम्मान समारोह में उनका स्वागत करने के लिए हम सभी तैयार हैं. हमारे साथ जुड़ें क्योंकि हम उन महिलाओं को पहचानते हैं और उनकी सराहना करते हैं जो अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रभाव डाल रही हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.