Advertisement

'Olympic 2036 की मेजबानी करेगा Ahmedabad...' कॉमनवेल्थ की होस्टिंग मिलने के बाद गृहमंत्री अमित शाह का चौंकाने वाला दावा

Amit Shah on Olympics 2036: अमित शाह ने शुक्रवार को ओलंपिक 2036 को लेकर एक बड़ा दावा कर दिया है. उनका कहना है कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी के बाद अहमदाबाद ओलंपिक 2036 क भी मेजबानी करेगा.

Latest News
'Olympic 2036 की मेजबानी करेगा Ahmedabad...' कॉमनवेल्थ की होस्टिंग मिलने के बाद गृहमंत्री अमित शाह का चौंकाने वाला दावा

Amit Shah on Olympics 2036

Add DNA as a Preferred Source

भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार 5 दिसंबर को ओलंपिक 2036 को लेकर एक बड़ा दावा कर दिया है. उनका कहना है कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी के बाद अहमदाबाद ओलंपिक 2036 क भी मेजबानी करेगा. हाल में अहमदाबाद को आधिकारिक तौर पर 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का अधिकार मिला है. आइए जानते हैं कि ओलंपिक 2036 की मेजबानी को लेकर अमित शाह ने क्या दावा किया है?

गृहमंत्री अमित शाह ने सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "आपने हाल में कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की बोली जीती है. लेकिन अहमदाबाद के लोगों तैयार रहो, क्योंकि ये शहर 2036 में ओलंपिक का भी स्वागत करने जा रहा है. 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करने से पहले शहर 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों सहित लगभग एक दर्जन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा."

यह महोत्सव अहमदाबाद के नारनपुरा इलाके में नवनिर्मित वीर सावरकर खेल परिसर में आयोजित किया गया था, जो शाह के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में आता है. भाजपा नेता ने श्रोताओं से कहा कि ये परिसर 800 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है और इसी तरह के बड़े खेल एरेना निर्माणाधीन हैं, जिसमें शहर के मोटेरा इलाके में सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव भी शामिल है.

केंद्रीय मंत्री ने गुजरात के खिलाड़ियों से अपील करते हुए कहा कि जब 2036 में ओलंपिक होंगे तो ये सुनिश्चित करें कि गुजरात देश में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाला राज्य बने. शाह ने कहा, "मुझे विश्वास है कि जब यहां ओलंपिक होंगे तो भारत पदक तालिका में शीर्ष पांच देशों में होगा. भारतीय खिलाड़ी अब इंटरनेशनल टूर्नामेंट में पदक जीत रहे हैं. क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 2014 में खेलों के लिए बजट 800 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2025 में 4,000 करोड़ रुपये कर दिया है."

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement