स्पोर्ट्स
Hockey Asia Cup 2025: बिहार के राजगीर में 27 अगस्त से 7 सितंबर तक एशिया हॉकी कप टूर्नामेंट होगा. जिसमें भाग लेने के लिए पाकिस्तान की टीम भारत आ सकती है.
भारत में अगले महीने एशिया हॉकी कप (Hockey Asia Cup 2025) शुरू होने जा रहा है. इसके लिए पाकिस्तान की हॉकी टीम खेलने के लिए भारत आ सकती है. खेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की टीम को भारत आने से रोका नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि हम किसी भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में किसी टीम के भारत में खेलने के खिलाफ नहीं हैं.
केंद्रीय खेल मंत्रालय के इस बयान से जाहिर होता है कि पाकिस्तान की हॉकी टीम एशिया कप और जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप खेल सकती है. बिहार के राजगीर में 27 अगस्त से एशिया हॉकी कप टूर्नामेंट शुरू हो रहा है, जो 7 सितंबर तक चलेगा.
न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स की जरूरतों को देखते हुए टूर्नामेंट में किसी टीम के शामिल होने के खिलाफ नहीं हैं. हालांकि, यह भी कहा गया है कि बाइलेटरल इससे अलग है. खेल मंत्रालय के सूत्र ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा गया है कि ये दोनों देश एक-दूसरे से लड़ रहे हैं, लेकिन मल्टी-नेशन इवेंट्स में एकसाथ हिस्सा लेते हैं.
17 दिन चलेगा टूर्नामेंट
एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के मुताबिक, एशिया कप का टूर्नामेंट 17 दिन तक चलेगा. जिसमें 6 टीमें हिस्सा लेंगी. एसीसी ने बताया कि भारत के बाद 2027 में यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा. वहीं, 2029 में बांग्लादेश और 2031 में श्रीलंका होस्ट करेगा.
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्ते और तल्ख चल रहे हैं. भारत सरकार ने पड़ोसी मुल्क से सारे रिश्ते खत्म कर रखे हैं. पाकिस्तान के साथ व्यापार समझौता, सिंधू नदी जल समझौता और सीमाएं भी बंद कर दी हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.