स्पोर्ट्स
Hockey Asia Cup 2025 Final: भारत ने हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल में साउथ कोरिया को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. टीम ने 4-1 से शानदार जीत दर्ज की है.
हॉकी एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज यानी रविवार को भारत और साउथ कोरिया के बीच खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है. एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर इतिहास रच दिया है. इतना ही नहीं भारत ने एशिया कप के इतिहास में चौथी बार खिताब अपने नाम किया है. आइए जानते हैं कि एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबले में क्या-क्या हुआ है.
ऐसा रहा फाइनल
एशिया कप 2025 के फाइनल के शुरुआती क्षणों में सुखजीत सिंह ने गोल दाग दिया था. उसके बाद दूसरे क्वार्टर में जुगरात सिंह को सस्पेंड कर दिया गया और टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा. उसके बाद बारत 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी. उसके बाद भी कोरिया गोल नहीं कर पाई. वहीं आखिरी क्षणों में दिलप्रीत सिंह ने गोल दागा और भारत को और मजबूती दिलाई.
𝐀𝐬𝐢𝐚 𝐂𝐮𝐩 𝐇𝐨𝐜𝐤𝐞𝐲 𝐂𝐡𝐚𝐦𝐩𝐢𝐨𝐧𝐬𝐡𝐢𝐩 ||
— All India Radio News (@airnewsalerts) September 7, 2025
India lift the Asia Cup Hockey Championship🏆 Men's 2025, defeating Korea by 4⃣-1⃣ .
Also qualify for #WorldCupHockey 2026.
📍Rajgir, Bihar #AsiaCupHockeyChampionship 🏑 pic.twitter.com/6NfcdHKeFK
हालांकि हाफ टाइम तक भारत 2-0 से आगे था. लेकिन तीसरे क्वार्टर में कोरिया ने अच्छी शुरुआत की. लेकिन इस बार भी टीम इंडिया ने गोल दाग दिया और 3-0 से आगे हो गई. हालांकि चौथे क्वार्टर में भारत ने चौथा गोल दागा. वहीं कोरिया केवल 1 ही गोल दाग सकी.
टीम इंडिया ने लिया 12 साल बाद बदला
भारत ने साउथ कोरिया से 12 साल बाद बदला लिया है. दरअसल, साल 2013 में एशिया कप का फाइनल मुकाबला साउथ कोरिया और भारत के बीच खेला गया था. इस मैच में कोरिया ने भारत को 4-3 से करारी शिकस्त दी थी. लेकिन अब भारत ने भी अपनी हार का बदला ले लिया है. एशिया कप के इतिहास में भारत ने चौथी बार खिताब अपने नाम किया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.