Advertisement

मेले में अविमुक्तेश्वरानंद को बैन करने की भी चेतावनी, नोटिस में भूमि आवंटन को रद्द करने की बात कही गई, प्रयागराज- माघ मेले में स्नान को लेकर विवाद तेज, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से 24 घंटे में जवाब मांगा, नोटिस में भूमि आवंटन को रद्द करने की बात कही गई | गणतंत्र दिवस से पहले अखनूर सेक्टर में तलाशी, अखनूर में पुलिस लोगों के दस्तावेज भी जांच रही, जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर से बड़ी खबर | हिंदू पक्ष ने नमाज पर रोक की मांग की है, बसंत पंचमी के दिन जुमे की नमाज पर सुनवाई | धार की भोजशाला पर SC में आज सुनवाई | यूपी- संभल के बीमा धोखाधड़ी मामले में एक्शन, बीमा माफिया सचिन और गौरव की संपत्ति कुर्क

होबार्ट हेरिकेन्स ने पहली बार जीता BBL का खिताब, फाइनल में डेविड वार्नर की टीम को दी मात

बिग बैश लीग 2024 - 25 का फाइनल मैच सिडनी थंडर और होबार्ट हेरिकेन्स के बीच खेला गया. जिसमें होबार्ट ने सिडनी थंडर को 7 विकेट से मात दे दी. होबार्ट ने पहली बार बिग बैश लीग का खिताब जीता है.

होबार्ट हेरिकेन्स ने पहली बार जीता BBL का खिताब,  फाइनल में डेविड वार्नर की टीम को दी मात
Add DNA as a Preferred Source

बिग बैश लीग 2024 - 24 को नया चैंपियन मिल गया है.  BBL के फाइनल में सिडनी थंडर और होबार्ट हेरिकेन्स की टीम आमने - सामने थी.  फाइनल को होबार्ट ने एकतरफा अंदाज में अपने नाम कर लिया.

इसी के साथ होबार्ट हेरिकेन्स के खिताब का सूखा भी खत्म हो गया. होबार्ट ने पूरे 7 साल के बाद बिग बैश लीग के फाइनल में जगह बनाई थी. जिसमें मिशेल ओवेन ने तूफानी शतक खेलकर टीम को आसान जीत दिला दी. 

होबार्ट ने पहली बार जीता खिताब

होबार्ट हेरिकेन्स की टीम ने बिग बैश लीग 2024 - 25 के सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया. लीग स्टेज से लेकर नॉकआउट मैच तक होबार्ट का दबदबा देखने को मिला.  इस पूरे सीजन में होबार्ट को सिर्फ 2 मैच में ही हार का सामना करना पड़ा है. क्वालिफायर मुकाबले में होबार्ट ने सिडनी सिक्सर्स को 12 रन से मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी.

 

वही फाइनल में भी होबार्ट ने अपने पुराने फॉर्म को जारी रखा और सिडनी थंडर को फाइनल में बड़ी आसानी से मात दे दी. फाइनल में उन्होंने टॉस जीतकर सिडनी थंडर को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया था.

जिसके बाद सिडनी ने जेसन संघा और डेविड वार्नर की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 182 रन बना दिए. जिसके बाद रनों का पीछा करते हुए होबार्ट ने सिर्फ 14.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. क्योंकि ओपनर बल्लेबाज मिशेल ओवेन ने 42 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेल दी थी. 

मिशेल ओवेन ने जड़ा तूफानी शतक 

सिडनी थंडर के खिलाफ फाइनल मैच में होबार्ट हेरिकेन्स के ओपनर बल्लेबाज मिशेल ओवेन 42 गेंदों पर 108 रनों की धमाकेदार शतकीय पारी खेल दी. उन्होंने अपनी पारी में 11 छक्के और 6 चौके लगाए हैं. उनकी पारी की बदौलत होबार्ट ने फाइनल में एकतरफा अंदाज में मुकाबला जीत लिया. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement