Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Haris Rauf Marriage: जल्द ही शादी करने जा रहे हैं हारिस रऊफ, जानें कौन होगी उनकी दुल्हन

Haris Rauf ने रावलपिंडी में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था लेकिन पहले ही दिन वह चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे.

Haris Rauf Marriage: जल्द ही शादी करने जा रहे हैं हारिस रऊफ, जानें कौन होगी उनकी दुल्हन

haris rauf marriage pakistan cricket player will marry his classmate in december 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ (Haris Rauf) इस महीने के अंत में निकाह करने जा रहे हैं. हारिस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह ऐसी लड़की से शादी करेंगे जो सीधी-सादी हो और उसे उनके क्रिकेट में कोई दिलचस्पी न हो. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हारिश उस लड़की से शादी करने जा रहे हैं जो उनके साथ क्लास में पढ़ती थी. पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने इस साल वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने रावलपिंडी में अपना टेस्ट डेब्यू भी किया था लेकिन चोट ने उन्हें पूरी सीरीज से बाहर होने पर मजबूर कर दिया. 

IPL 2023 Auction: 405 खिलाड़ी, 10 टीमें और 87 स्लॉट, जानें कब शुरू होगा IPL Auction और कहां देखें लाइव

खबरों के मुताबिक हारिस रऊफ अभी सिर्फ निकाह करेंगे और अगले साल तक शादी कर सकते हैं. 24 दिसंबर को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज अपनी पर्सनल लाइफ में नई पारी की शुरुआत करेंगे. इसके लिए वह इस्लामाबाद में परिवार के साथ शामिल हो चुके हैं. टी20 वर्ल्ड कप में कहर परपाने के बाद रऊफ इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में डेब्यू किया लेकिन वह पहले ही दिन चोटिल हो गए.  

Rohit Sharma के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, साल 2012 के बाद से पहली बार नहीं लगा पाए एक भी शतक

हाल ही उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक ऐसी लड़की से शादी करना चाहते हैं जो सीधी-सादी हो और जिसे उनके क्रिकेट में दिलचस्पी न हो, लेकिन उनमें दिलचस्पी हो. आपको बता दें कि दूसरी तरफ शाहीन अफरीदी और शाहिद अफरीदी की बेटी की शादी की तारीख भी सामने आ गई है. शाहीन अफरीदी 3 फरवरी को इंशा अफरीदी से शादी कर रही हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement