Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Hardik Pandya Wife Pics: नताशा ने पूछा बिकिनी जरूरी है? हार्दिक पंड्या ने जवाब से लूट ली महफिल

Natasa Stankovic Bikini Pics: हार्दिक पंड्या की वाइफ नताशा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. एक बार फिर उन्होंने मजेदार कैप्शन के साथ बिकिनी में फोटो शेयर की है जिस पर पंड्या ने भी कमेंट किया है. फैंस को दोनों का यह अंदाज काफी पसंद आया है. 

Hardik Pandya Wife Pics: नताशा ने पूछा बिकिनी जरूरी है? हार्दिक पंड्या ने जवाब से लूट ली महफिल

natasa stankovic bikini pics

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एशिया कप से पहले हार्दिक पंड्या परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं. इस वक्त वह पत्नी और बेटे के साथ विदेश में हैं और वहां से फोटो शेयर करते हैं. हाल ही में नताशा ने बिकिनी में एक तस्वीर शेयर की है जिस पर हार्दिक पंड्या ने भी कमेंट किया है. नताशा अक्सर अपनी फिटनेस वीडियो और परिवार के साथ वेकेशन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. फैंस को नताशा की पोस्ट के साथ क्रिकेटर का मजेदार कमेंट बहुत पसंद आ रहा है. 

पत्नी की तस्वीर पर हार्दिक का मजेदार रिएक्शन 
दरअसल नताशा ने बिकिनी में तस्वीर के साथ एक मजेदार कैप्शन दिया था. उन्होंने लिखा था, 'अगर आपका सवाल है कि क्या बिकिनी वाकई जरूरी है तो मेरा जवाब है हां.' इस कैप्शन पर फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. हार्दिक पंड्या ने इसके साथ हॉट दिखने का इमोजी शेयर किया है. 

दोनों ने साल 2020 में शादी की थी. नताशा और हार्दिक पंड्या की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है. दोनों अपने बेटे अगस्त्य के साथ भी अक्सर तस्वीरें शेयर करते हैं. 

यह भी पढ़ें: लव बर्ड्स युजवेंद्र चहल और धनश्री के रिश्ते में आई दरार, नई जिंदगी शुरू कर रहे चहल!

खूबसूरती में एक्ट्रेस को मात देती हैं नताशा 
नताशा पेशे से मॉडल और एक्टर हैं और वह कई वेब सीरीज में आ चुकी हैं. हार्दिक पंड्या से शादी करने से पहले उन्होंने सलमान खान के शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था. सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें, वीडियो, रील वगैरह शेयर करती हैं. 

मूल रूप से सर्बिया की रहने वाली नताशा मुंबई में एक्टिंग की वजह से आई थीं. आईपीएल के दौरान उन्हें गुजरात टाइटंस को सपोर्ट करते भी देखा गया था. उस दौरान भी वह अपने ग्लैमरस लुक की वजह से काफी चर्चा में रहती थीं.

यह भी पढे़ं: जब पाकिस्तानी कप्तान आमिर सोहेल को वेंकटेश प्रसाद ने दिखाया था पवेलियन का रास्ता

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement