Advertisement

Hardik Pandya and wife Natasa Hot pose: पत्नी के साथ हार्दिक ने दिया हॉट पोज, शेयर की लाजवाब Pics

Hardik Pandya and wife Natasa Photos: टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी पत्नी नताशा और बेटे के साथ छुट्टियां मना रहे हैं और जमकर मजे कर रहे हैं, देखिए तस्वीरें.

Hardik Pandya and wife Natasa Hot pose: पत्नी के साथ हार्दिक ने दिया हॉट पोज, शेयर की लाजवाब Pics

पत्नी नताशा के संग पोज मारते हार्दिक पांड्या

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टाइलिश ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एशिया कप से पहले थोड़ा रिलेक्ड मोड में चल रहे हैं. एक लंबे क्रिकेट सीजन से पहले हार्दिक ने अपनी फैमिली के साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का फैसला किया है और वो अपने बेटे और पत्नी के साथ ग्रीस में छुट्टियां मना रहे हैं. हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे अगस्त्या और पत्नी नताशा के साथ चिल करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं.

इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने वाले हार्दिक ने दो पोस्ट किए हैं. जिसमें एक पोस्ट में वो बेड पर अपने बेटे के साथ खेलते हुए दिख रहे हैं, जब कि दूसरी फोटो में उनका बेटा नताशा और उनके बीच में दोनों के हाथ पकड़े हुए मुस्कुरा रहा है. ये एक परफेक्ट फैमिली पिक्चर जैसा पोस्ट है. हार्दिक ने बेटे और पत्नी के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में अपने फैंस को बताया है कि यही उनकी पूरी दुनिया है.

Hardik Pandya family

उनकी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है. देखते ही देखते ही हार्दिक के पोस्ट को छह घंटे में पांच लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. पोस्ट के साथ- साथ हार्दिक और नताशा ने अपने इंस्टा अकाउंट से कुछ स्टोरीज भी शेयर की हैं. स्टोरी पर शेयर की गई एक फोटो में हार्दिक, नताशा के साथ हॉट पोज मारते दिख रहे हैं. जब कि दूसरी फोटो में वो अपने बेटे के साथ पूल में मस्ती कर रहे हैं.

Hardik Pandya vacation

ऐसे ही नताशा ने भी स्टोरी पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं. उन्होंने अपनी तस्वीरों के साथ हार्दिक और अगस्त्या के साथ फैमिली फोटो को भी शेयर किया है. नताशा ने बीच साइड की भी बेहद खूबसूरत तस्वीरें लोगों के साथ शेयर की है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement