Advertisement

हार्दिक पांड्या की कौन सी कमजोरी बनी बड़ी समस्या, जो टीम इंडिया को पड़ रही भारी

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल में लगातार स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ जूझते हुए नजर आ रहे हैं. जिसका खामियाजा भारत को राजकोट में भुगतना पड़ा.

Latest News
हार्दिक पांड्या की कौन सी कमजोरी बनी बड़ी समस्या, जो टीम इंडिया को पड़ रही भारी
Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. जिसमें फिलहाल भारतीय टीम 2 - 1 से आगे चल रही है.  मगर सीरीज के तीसरे मुकाबले में खराब प्रदर्शन की वजह से भारत को हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया 426 दिन के बाद घर पर कोई टी20 मैच हारी. 


जिसमें स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टॉप स्कोरर रहे. मगर उसके बाद भी उनके बल्लेबाजी पर सवाल खड़े हो रहे हैं. हार्दिक ने राजकोट में बड़ी धीमी पारी खेली. जिसके चलते टीम को मुकाबला गंवाना पड़ा.

हार्दिक के लिए बड़ी समस्या बनी स्पिन गेंदबाजी 

हार्दिक पांड्या ने राजकोट के मैच में 35 गेंद पर 114.28 की स्ट्राइक रेट से 40 रन बनाए. जिसमें उनके बल्ले से 1 चौका और 2 छक्के देखने को मिले. इस मुकाबले में हार्दिक स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ परेशानी में नजर आए. वही तीसरे टी20 में वो स्पिनर के खिलाफ एक भी बाउंड्री नहीं लगा सके. जिसकी वजह से उनपर दबाव बढ़ा और आखिर में वो विकेट गंवा बैठे. 

 

आपको बता दें कि हार्दिक ने टी20 इंटरनेशनल में अबतक स्पिन गेंदबाजों के 341 गेंदें खेली हैं. जिसमें उनके बल्ले से 116.04 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 397 रन देखने को मिले हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि टी20 इंटरनेशनल में हार्दिक ने स्पिनर्स के खिलाफ  34.6% डॉट गेंदें खेली हैं. जबकि 10 बार स्पिन गेंदबाजों का शिकार बन चुके हैं. 

हार्दिक ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले 3 मैच में अबतक 111.11 की स्ट्राइक से सिर्फ 50 रन बनाए है. वही गंदबाजी में 16.20 की औसत से 5 विकेट झटके हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement