Advertisement

Hardik Pandya Wife Pics: ऑस्ट्रेलिया में हार्दिक पंड्या को आई वाइफ की याद, शेयर की प्यारी तस्वीर

Hardik Pandya World Cup 2022: हार्दिक पंड्या फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं और वर्ल्ड कप की तैयारियों में व्यस्त हैं. पत्नी को याद करते हुए फोटो शेयर की.

Hardik Pandya Wife Pics: ऑस्ट्रेलिया में हार्दिक पंड्या को आई वाइफ की याद, शेयर की प्यारी तस्वीर

hardik pandya wife pics

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वर्ल्ड कप 2022 (world cup 2022) के लिए चुनी गई टीम ऑस्ट्रेलिया में तैयारियों में बिजी हैं. खिलाड़ियों के साथ फिलहाल परिवार को ले जाने की अनुमति नहीं है और इसलिए कुछ खिलाड़ी अपनी फैमिली को काफी मिस कर रहे हैं. हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने भी इंस्टाग्राम पर पत्नी नताशा के साथ एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में वह काफी खुश नजर आ रहे हैं लेकिन उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, मिस यू. इस तस्वीर पर नताशा ने भी कमेंट किया है. 

Hardik Pandya Instagram Pics 
इंस्टाग्राम पर हार्दिक ने नताशा के साथ तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा है, मिस यू. नताशा ने भी इस तस्वीर पर कमेंट किया है. फोटो देखकर ऐसा लग रहा है कि यह कपल की किसी वेकेशन की तस्वीर है. फोटो में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं. 

Hardik Pandya wife pics

हार्दिक और नताशा की इस तस्वीर को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर प्यारे कमेंट कर रहे हैं. फिलहाल सभी खिलाड़ी अकेले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं लेकिन बाद में टूर्नामेंट में परिवार के साथ जुड़ने की अनुमति है. 

यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली पर कपिल देव का तंज, दबाव है तो IPL मत खेलो   

पहला वॉर्म अप मैच टीम इंडिया ने जीता 
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया ने पहले वॉर्म अप मैच में 13 रनों से हरा दिया है. सूर्यकुमार यादव की बेहतरीन फिफ्टी और फिर अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम ने जीत हासिल की है. मैच में विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया गया था जबकि रोहित शर्मा समेत बाकी खिलाड़ियों ने मैच खेला था. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. हालांकि वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया 11 के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे.

यह भी पढ़ें: IND v SA Pitch report: फाइनल मुकाबले के लिए ऐसा होगी पिच, साथ ही जानें मौसम का हाल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement