Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले हरभजन सिंह और शोएब अख्तर की हुई लड़ाई! एक-दूसरे को मारा धक्का, देखें Video

भारत के स्पिन गेंदबाज शोएब अख्तर और हरभजन सिंह के बीच लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इन दोनों के बीच ये सब दुबई के मैदान पर हुआ. जहां भारत और पाकिस्तान की टीम जल्द ही भिड़ने वाली हैं. आखिर क्यों शोएब और हरभजन आमने-सामने आए आइए जानते हैं.

Latest News
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले हरभजन सिंह और शोएब अख्तर की हुई लड़ाई! एक-दूसरे को मारा धक्का, देखें Video
Add DNA as a Preferred Source

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से होने वाली है. जिसके मुकाबले पाकिस्तान और दुबई में खेले जाएंगे. भारत अपने सारे मैच दुबई में खेलेगी. जहां से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें शोएब अख्तर और हरभजन सिंह की लड़ाई हो रही है. दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है. 

जिसमें शोएब अख्तर भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह को धक्का मार रहे हैं.मगर ये लड़ाई असली नहीं है बल्कि ये एक इवेंट का हिस्सा हैं. 

दुबई में आमने-सामने आए दोनों दिग्गज

शोएब अख्तर और हरभजन सिंह के बीच नोंकझोंक काफी पहले से चलती आ रहे हैं. जब दोनों स्टार क्रिकेटर अपने मुल्क के लिए मैच खेलते थे. तब भी हरभजन और शोएब की भिड़त हो जाती थी. इन दोंनो के लड़ाई का नजारा ILT20 के इवेंट में देखने को मिला. जहां कुछ दिनों के बाद भारत और पाकिस्तान की टीम भिड़ने वाली हैं. 

वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि दोनों स्टार भिड़ने के लिए काफी बेताब हैं. हरभजन के हाथ में बैट और शोएब बॉल लेकर आगे बढ़ते हैं. शोएब अख्तर भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज को धक्का मार देते हैं. वही हाव-भाव अख्तर को आंख दिखते हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement