Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Happy Birthday Umran Malik: क्रिकेट के लिए कश्मीर छोड़ा, फिर पढ़ाई...जुनून और संघर्ष ने उमरान मलिक को बनाया तूफानी पेसर 

Umran Malik Birthday: टीम इंडिया के बॉलर उमरान मलिक 22 नवंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं. IPL 2022 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले पेसर की कहानी जानें.

Happy Birthday Umran Malik: क्रिकेट के लिए कश्मीर छोड़ा, फिर पढ़ाई...जुनून और संघर्ष ने उमरान मलिक को बनाया तूफानी पेसर 

happy birthday Umran malik 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीम इंडिया अब से कुछ ही देर में नेपियर में न्यूजीलैंड (Ind Vs Nz T20) के खिलाफ सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी. इस मैच में सबकी नजर इस बात पर है कि प्लेइंग 11 में उमरान मलिक और संजू सैमसन को मौका मिलता है या नहीं. टीम इंडिया के युवा पेसर उमरान मलिक आज अपना जन्मदिन भी मना रहे हैं. बर्थडे पर जानें कश्मीर से आने वाले इस पेसर ने कैसे क्रिकेट को ही अपना जुनून बना लिया. 

क्रिकेट के लिए छोड़ दी पढ़ाई 
उमरान मलिक का जन्म श्रीनगर में हुआ था और उनके परिवार के कई सदस्य आज भी वहीं रहते हैं. पिता फलों के छोटे कारोबारी थे और घर में हमेशा पैसों की तंगी रहती थी. उमरान को बचपन से ही क्रिकेट का काफी शौक था और उनके पिता ने इस शौक को देखते हुए अच्छी ट्रेनिंग के लिए जम्मू जाने का फैसला किया. 

10 साल की उम्र में परिवार जम्मू शिफ्ट हो गया. क्रिकेट के लिए जुनून को देखते हुए उन्होंने पूरा फोकस अपने गेम पर ही कर दिया और 10वीं में पढ़ाई छोड़ दी. उमरान का टीम इंडिया के लिए डेब्यू तो हो चुका है लेकिन अब तक वह अपनी पक्की जगह नहीं बना सके हैं. 

यह भी पढ़ें: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20 आज, फ्री में देखना है लाइव मैच तो यहां जान लें डिटेल

IPL 2022 में अपनी तूफानी रफ्तार से सबको चौंकाया 
आईपीएल 2022 में उमरान मलिक ने टूर्नामेंट की सबसे तेज फेंककर सबको हैरान कर दिया था. इसके बाद से उनकी तुलना लगातार शोएब अख्तर से भी की जा रही है. उमरान मलिक ने 156.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी. यह आईपीएल 2022 की सबसे तेज गेंद थी. उमरान को सबसे पहले 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद ने नेट्स पर गेंदबाजी के लिए चुना था. 2021 में उन्हें टीम में शामिल किया गया और फिर 2022 में उन्होंने अपनी बॉलिंग से सबको मुरीद बना लिया. 

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup  मैच पर 'हिजाब विवाद' का साया, ईरान की टीम ने नहीं गाया राष्ट्रगान

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement