Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Happy Birthday Shikhar Dhawan: बर्थडे पर युवराज सिंह ने गब्बर को कुछ ऐसे दी बधाई, तस्वीर देख नहीं रोक पाएंगे हंसी 

Yuvraj Singh Wishes Shikhar Dhawan: टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन आज अपना 37वां बर्थडे मना रहे हैं. उन्हें युवराज सिंह ने मजेदार अंदाज में विश किया है.

Happy Birthday Shikhar Dhawan: बर्थडे पर युवराज सिंह ने गब्बर को कुछ ऐसे दी बधाई, तस्वीर देख नहीं रोक पाएंगे हंसी 

Happy Birthday Shikhar Dhawan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) आज 37 साल के हो गए हैं. बर्थडे पर उन्हें फैंस के साथ कई मौजूदा और पुराने खिलाड़ियों ने भी विश किया है. धवन फिलहाल टीम इंडिया के साथ बांग्लादेश दौरे (Ind Vs Ban ODI Series) पर हैं. गब्बर के बर्थडे पर पूर्व क्रिकेटर और उनके अच्छे दोस्त युवराज सिंह ने भी उन्हें विश किया है. उन्होंने दोनों की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें एक और शख्स भी मौजूद है.

Yuvraj Singh Shares Funny Photo 
शिखर धवन को विश करने के लिए युवराज सिंह ने एक पुरानी फोटो शेयर की है. इसमें दोनों के साथ धवन के बेटे जोरावर भी हैं जो काफी जोर से गब्बर की नाक खींचते दिख रहे हैं. इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे गब्बर, जितनी जोर से जोरावर तुम्हारी नाक खींच रहा है उतनी ही जोर से तुम गेंद को मारते रहो. बहुत सारा प्यार मेरे भाई!'

फैंस इस पोस्ट पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि यह काफी पुरानी फोटो है और आईपीएल के दौरान खींची गई थी. धवन मूल रूप से दिल्ली के हैं और युवराज चंडीगढ़ के. दोनों के बीच काफी सालों से अच्छी दोस्ती है. 

यह भी पढ़ें: रावलपिंडी की रन कूटने वाली पिच पर एंडरसन का गेंद से करिश्मा, कुंबले का रिकॉर्ड भी ध्वस्त  

Ind Vs Ban ODI Series के लिए बांग्लादेश में हैं धवन 
शिखर धवन फिलहाल बांग्लादेश में हैं जहां टीम इंडिया 3 वनडे और टेस्ट मैच खेलने के लिए पहुंची है. पहले वनडे में गब्बर का बल्ला नहीं चला था. हालांकि फैंस को उम्मीद है कि 2023 वर्ल्ड कप से पहले वह पुरानी विस्फोटक लय पकड़ लेंगे. न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज के लिए धवन ने टीम की कप्तानी भी की थी लेकिन टीम सीरीज नहीं जीत पाई. वर्ल्ड कप 2023 से पहले धवन के लिए फॉर्म में लौटना बहुत जरूरी है क्योंकि ओपनिंग जोड़ी तय करने के लिए अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी टीम का सू-सू वाला बहाना नहीं आया काम, पहले टेस्ट में मिली 74 रनों से हार    

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement