Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Happy Birthday Hardik Pandya: पत्नी नताशा ने किया रोमांटिक अंदाज में विश, देखें वीडियो 

Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में हैं और परिवार को काफी मिस कर रहे हैं. बर्थडे पर वाइफ नताशा ने वीडियो शेयर कर उन्हें विश किया है.

Happy Birthday Hardik Pandya: पत्नी नताशा ने किया रोमांटिक अंदाज में विश, देखें वीडियो 

happy birthday hardik pandya

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर वह परिवार से दूर वर्ल्ड कप 2022 में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं. बर्थडे पर उनकी पत्नी नताशा ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों का प्यार और मस्ती दिख रही है. वीडियो देखकर आप भी कहेंगे कि नताशा ने स्टार ऑलराउंडर की पूरी जिंदगी और हर लम्हे को खास तरीके से कैद किया है. इस वीडियो के साथ उन्होंने एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है. 

Hardik Pandya Instagram Video 
हार्दिक पंड्या ने एक दिन पहले ही पत्नी और बेटे के लिए वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि वह दोनों को काफी मिस कर रहे हैं. अब नाताशा ने बर्थडे पर वीडियो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. साथ ही उन्होंने हैप्पी बर्थडे माए सोलमेट का भी मैसेज लिखा है. नताशा को इससे पहले भी कई बार हार्दिक के साथ विदेशी दौरों और आईपीएल मैच में देखा गया है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

नताशा और हार्दिक का एक प्यारा सा बेटा अगस्त्या भी है. तीनों को कई बार वेकेशन पर जाते स्पॉट किया गया है. हार्दिक और नताशा दोनों ही अपने इंस्टाग्राम पर फैमिली की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. A post shared by Nataša Stanković Pandya 🧡 (@natasastankovic__)

नताशा और हार्दिक का एक प्यारा सा बेटा अगस्त्या भी है. तीनों को कई बार वेकेशन पर जाते स्पॉट किया गया है. सेलिब्रिटी कपल अपने इंस्टाग्राम पर फैमिली की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. 

यह भी पढ़ें: रोजर बिन्नी होंगे बीसीसीआई अध्यक्ष, गांगुली के लिए बड़ी भूमिका की तैयारी, जानें इनसाइड स्टोरी

टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक से टीम को कई उम्मीदें 
हार्दिक पंड्या को टी 20 में टीम इंडिया के लिए सबसे अहम खिलाड़ी माना जा रहा है. चोट के बाद उन्होंने आईपीएल में वापसी की है और तब से वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. पंड्या के पास ऑस्ट्रेलिया में खेलने का भी अनुभव है. फैंस को उम्मीद है हार्दिक के बल्ले और गेंद दोनों से टीम इंडिया के लिए कई उल्लेखनीय पारियां निकलेंगी. वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ है. 23 अक्टूबर को होने वाले मैच को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं.  

यह भी पढ़ें:: Ind Vs SA: तीसरा वनडे आज, फ्री में मैच देखना है तो जानें यहां सारी डिटेल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement