स्पोर्ट्स
GT vs RR Dream11 Prediction: गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच से इन खिलाड़ियों को चुनकर आप अपनी परफेक्ट ड्रीम 11 टीम बना सकते हैं.
आईपीएल 2025 का 23वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. गुजरात ने इस सीजन अब तक 4 मैचों में से एक जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान ने 4 में से सिर्प 2 जीत हासिल की है. गुजरात का टॉस ऑर्डर काफी तगड़ी फॉर्म में है. ऐसे में राजस्थान को अगर मैच जीतना है, तो उन्हें जीटी के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस करना होगा. वहीं फैंस इस मैच से इन खिलाड़ियों को चुनकर अपनी परफेक्ट ड्रीम 11 टीम बना सकते हैं.
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच कुल 6 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें जीटी को 5 मैच में जीत मिली है. वहीं आरआर सिर्फ 1 मुकाबला अपने नाम कर सकी है. राजस्थान की टीम इस रिकॉर्ड को बेहतर करना चाहेगी. जबकि गुजरात अपने दबदबा कायम रखने अहमदाबाद में एक बार फिर आरआर से भिड़ेगी. अब देखना ये दिलचस्प होगा कि जीटी अपना दबदबा कायम रख पाती है या आरआर वापसी करेगी.
गुजरात टाइटंस टीम- शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, इशांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, जयंत यादव, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़ और निशांत सिंधु.
राजस्थान रॉयल्स टीम- यशस्वी जयसवाल, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, कुणाल सिंह राठौड़, रियान पराग, युद्धवीर सिंह चरक, नितीश राणा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, क्वेना मफाका, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, फजलहक फारूकी, अशोक शर्मा और जोफ्रा आर्चर.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.