Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Suryakumar Yadav की बैटिंग के फैन हुए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, कहा- 'उनकी बैटिंग देखना मेरा सौभाग्य'

Graeme Smith on Suryakumar Yadav: 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू करने वाले सूर्या एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं.

Suryakumar Yadav की बैटिंग के फैन हुए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, कहा- 'उनकी बैटिंग देखना मेरा सौभाग्य'

Graeme Smith praise Suryakumar Yadav batting exploit said It is almost like watching AB de villiers

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के उभरते हुए स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) को डेब्यू किए अभी एक साल हुए हैं और वह टीम के मुख्य खिलाड़ी बन गए हैं. खासकर टी20 टीम में जिस तरह से उन्होंने प्रदर्शन किया है. वो देखते हुए उनके बिना भारत की टी20 टीम की कल्पना भी नहीं हो सकती. 32 साल के इस खिलाड़ी ने अपने पहले ही साल में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए तो कई दिग्गजों को पीछे भी छोड़ दिया. उनकी बल्लेबाजी के कई दिग्गज भी दिवाने हो चुके हैं. चारों ओर शॉट्स खेलने की उनकी क्षमता ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान को अपना फैन बना लिया है. 

IPL 2023 से पहले 3 होम सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, 9 वनडे और 6 T20I मैच शामिल  

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith on Suryakumar Yadav) ने सूर्यकुमार यादव की तुलना एबी डी विलियर्स (AB De Villiers) से की और और जमकर तारीफ भी की. सूर्यकुमार यादव पिछले साल डेब्यू करने के बाद से सबसे ज्यादा रन बनने वाले बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने इस साल सबसे ज्यादा रन बना लिया है तो साथ ही वो एक कैलेंडर ईयर में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने एबी डिविलियर्स के साथ उनकी तुलना की. उन्होंने कहा, "भारतीय स्टार की सही समय पर सही शॉट खेलने की क्षमता बहुत कुछ वैसी ही है जैसी एबी अपने शुरुआती दिनों में किया करते थे.

IND vs BAN: भारतीय टीम पहुंची बांग्लादेश लेकिन उनका सामान गायब, एयरलाइंस ने नहीं दिया खाना

“मैंने सूर्या को आईपीएल में देखा है. मुझे कमेंट्री करते हुए उन्हें देखने का सौभाग्य मिला है. आप देख सकते हैं कि उनके पास प्रतिभा है और यह कई तरह से वह एबी की तरह है. स्मिथ ने उनकी ऊर्जा और उत्साह की भी सराहना की, जो सूर्यकुमार यादव जैसा खिलाड़ी अपनी आकर्षक शॉट बनाने की क्षमता के कारण टीम में लाता है, जो अधिक दर्शकों को आकर्षित करता है, विशेष रूप से सबसे छोटे फॉर्मेट में. “सूर्य जैसे खिलाड़ी का आना बहुत अच्छा है. वह खेल में जो ऊर्जा लाते हैं और हर कोई उनके जैसे खिलाड़ी को देखने के लिए टीवी चालू कर देता है. यह रोमांचक है और हां, यह भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement